झारखंड के गढ़वा में मानवता शर्मसार, नाबालिग और नवजात की हत्या, पिता गिरफ्तार

झारखंड के गढ़वा में मानवता शर्मसार, नाबालिग और नवजात की हत्या, पिता गिरफ्तार
झारखंड के गढ़वा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग अविवाहित बेटी और उसके नवजात पुत्र की हत्या कर शवों को दफना दिया।

गढ़वा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग अविवाहित बेटी और उसके नवजात पुत्र की हत्या कर शवों को दफना दिया।

अब चार दिन बाद मंगलवार को पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली है। इसके बाद कब्र से दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मेराल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

बताया गया कि नाबालिग लड़की का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी सामने आने पर लड़की के पिता ने उसके प्रेमी पर बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने और विवाह का झांसा देने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। उस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

इस बीच 2 अक्टूबर को नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके प्रेमी को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उसने अपनी प्रेमिका और बच्चे की जान को खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित सूचना दी। उसकी आशंका सही निकली। 3 अक्टूबर को आरोपी ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी और उसके एक दिन के नवजात की हत्या कर शवों को नदी किनारे दफना दिया था।

शिकायत के बाद थाना प्रभारी विष्णुकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। मंगलवार को उसकी निशानदेही पर नदी किनारे गड्ढा खोदकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकाले गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2025 5:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story