मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार स्थित यमुना घाट का किया निरीक्षण, सफाई अभियान में लिया हिस्सा

मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार स्थित यमुना घाट का किया निरीक्षण, सफाई अभियान में लिया हिस्सा
दिल्ली सरकार ‘छठ पूजा 2025’ के मद्देनजर युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है। इसी क्रम में करावल विधानसभा क्षेत्र स्थित सोनिया विहार के यमुना घाट का बुधवार को दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, सभी निगम पार्षद, संगठन पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ‘छठ पूजा 2025’ के मद्देनजर युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है। इसी क्रम में करावल विधानसभा क्षेत्र स्थित सोनिया विहार के यमुना घाट का बुधवार को दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, सभी निगम पार्षद, संगठन पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। कपिल मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी की जाएं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल मिश्रा ने मौजूद जनता से कहा कि मैं एक बड़ी खुशखबरी साझा करना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यमुना तट पर छठ पूजा पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है जो पिछली सरकार द्वारा लगाया गया था, इसके साथ ही दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने का भी उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पिछले छह वर्षों से यमुना घाटों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब वहां पुनः यह भव्य रूप से पर्व मनाया जाएगा।

मंत्री कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि हमारे चुनाव का संकल्प था कि छठ पूजा यमुना किनारे होगी और पहली ही छठ पूजा पर हमारी सरकार इस संकल्प को पूरा कर रही है। पिछली सरकार ने षड्यंत्र करके जानबूझकर छठ पूजा पर रोक लगाकर रखी थी। यह दिल्ली की आस्था के साथ किया गया एक पाप था, जिसे अब हमारी सरकार ने समाप्त किया है।

इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि सरकार बदलने के साथ ही बदलाव साफ दिखने लगा है। पिछले वर्ष जब हम यमुना घाट पर आए थे तो हमें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा था, क्योंकि वहां बैरिकेड लगाकर किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था, लेकिन आज वही घाट फिर से पूजा और श्रद्धा के लिए खुल रहे हैं। यह दिल्लीवासियों और विशेषकर पूर्वांचल समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को यमुना तटों के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें ताकि दिल्ली के यमुना घाट एक बार फिर आस्था, संस्कृति और स्वच्छता के प्रतीक बन सकें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2025 9:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story