पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सीएम योगी

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से बात कर इसकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिए कि जुलाई 2026 के सत्र से इस विश्वविद्यालय में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ करने के लिए अभी से युद्ध स्तरीय प्रयास किए जाएं।

कुशीनगर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से बात कर इसकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिए कि जुलाई 2026 के सत्र से इस विश्वविद्यालय में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ करने के लिए अभी से युद्ध स्तरीय प्रयास किए जाएं।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध के नाम पर कुशीनगर में बन रहा यह कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार के बाद रविवार को कुशीनगर आए सीएम योगी बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि देने के बाद निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर में भ्रमण कर कार्यों की अद्यतन स्थिति जानी और निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने निर्माण की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि कोशिश हो कि भवन का निर्माण लक्षित समय सीमा अक्टूबर 2026 से पहले ही पूरा करा लिया जाए। निर्माण कार्य की समीक्षा और निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। अब प्रयास इस बात पर होना चाहिए कि अगले सत्र में पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो जाए।

सीएम योगी ने कहा कि कार्यदायी संस्था ने अक्टूबर 2026 तक बिल्डिंग बनाकर देने को कहा है। निर्देश दिए गए हैं कि उससे पहले ही बिल्डिंग देने का प्रयास किया जाए ताकि जुलाई 2026 तक प्रवेश पूर्ण कर अगस्त-सितंबर में विश्वविद्यालय में नियमित पठन-पाठन प्रारंभ कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कृषि की दृष्टि से कुशीनगर और आसपास का क्षेत्र अत्यंत समृद्ध है। यहां की भूमि भरपूर उर्वरा है। पर्याप्त जल संसाधन मौजूद है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में विकास के लिए इस क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नागरिकों, अन्नदाता किसानों के लिए, औद्यानिक फसल उगाने वालों और गन्ना उपजाने वालों की समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में यह विश्वविद्यालय डबल इंजन सरकार की तरफ से अन्नदाता किसानों के लिए उपहार है। यह विश्वविद्यालय किसानों की समृद्धि का माध्यम बनेगा और नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Nov 2025 7:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story