मृत्यु के बाद गंगा नदी में क्यों किया जाता है अस्थि विसर्जन? जानिए पौराणिक मान्यता

मृत्यु के बाद गंगा नदी में क्यों किया जाता है अस्थि विसर्जन? जानिए पौराणिक मान्यता
सनातन धर्म में जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो पूरे विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। इसे सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक गहरा धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। इसके बाद अस्थियों को पवित्र नदी में बहाना चाहिए। खासकर गंगा नदी को इस काम के लिए सबसे पवित्र माना गया है।

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो पूरे विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। इसे सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक गहरा धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। इसके बाद अस्थियों को पवित्र नदी में बहाना चाहिए। खासकर गंगा नदी को इस काम के लिए सबसे पवित्र माना गया है।

अब सवाल ये है कि आखिर अस्थि विसर्जन गंगा में ही क्यों किया जाता है? ऐसा क्या कारण है कि हजारों सालों से लोग अपनी परंपरा निभाते हुए गंगा जी में अस्थियां प्रवाहित करते आ रहे हैं?

गरुड़ पुराण के अनुसार, मानव शरीर पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) से मिलकर बना है और मृत्यु के बाद उन्हीं पंच तत्वों में विलीन हो जाता है। अंतिम संस्कार यानी दाह संस्कार के दौरान आग (अग्नि तत्व) शरीर को लौटा दी जाती है। इसके बाद बची हुई अस्थियां तीन दिन के अंदर-अंदर चुन ली जाती हैं। फिर दस दिनों के भीतर इन्हें किसी पवित्र नदी विशेषकर गंगा में विसर्जित किया जाता है।

मान्यता है कि जब अस्थियों का विसर्जन गंगा में किया जाता है, तो आत्मा को शांति मिलती है और वह स्वर्ग की ओर बढ़ जाती है। पुराणों में यह भी कहा गया है कि गंगा में अस्थि विसर्जन करने से पापों का नाश होता है।

ऐसा माना जाता है कि राजा भागीरथ अपनी तपस्या के बल पर गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर लेकर आए थे ताकि उनके पूर्वजों को मोक्ष मिल सके। इसी वजह से गंगा नदी को मोक्षदायिनी भी कहा जाता है।

ऐसा भी कहा जाता है कि गंगा में अस्थि विसर्जन करने से मृतक को सिर्फ स्वर्ग ही नहीं, बल्कि ब्रह्मलोक तक की प्राप्ति होती है। आत्मा को वह स्थान मिलता है, जहां पुनर्जन्म का चक्र समाप्त हो जाता है और वह परम शांति की अवस्था को प्राप्त करती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Nov 2025 9:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story