ईरानी कप विदर्भ की पहली पारी 342 पर सिमटी, रेस्ट ऑफ इंडिया का स्कोर 142/5

नागपुर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में ईरानी कप का मुकाबला विदर्भ ऑफ इंडिया के बीच खेला जा रहा है। दूसरे दिन की समाप्ति पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए थे। रेस्ट ऑफ इंडिया विदर्भ से पहली पारी के आधार पर अभी भी 200 रन पीछे है।
रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए पारी की शुरुआत अभिमन्यु ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। जुयाल 23 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए यश धुल भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच ईश्वरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के ठीक बाद वह 112 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 9 और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हुए। खेल समाप्ति के समय कप्तान रजत पाटीदार 42 और मानव सुधार 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विदर्भ के लिए पार्थ रेखडे ने 2, हर्ष दुबे-दर्शन नालकंडे और यश ठाकरे ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले विदर्भ की पहली पारी 342 रन पर समाप्त हुई। विदर्भ ने दूसरे दिन का खेल 5 विकेट पर 280 रन से शुरू किया था। अथर्व तायडे ने 118 और यश ठाकुर ने 4 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। विदर्भ ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 342 रन पर सिमट गई। अथर्व तायडे 143 रन बनाकर सारांश जैन की गेंद पर बोल्ड हुए। पारी की शुरुआत करने आए तायडे नौंवे विकेट के रूप में आउट हुए। यश ठाकुर ने 11 रन बनाए। दर्शन नालकंडे ने 20 रन बनाए। पहले दिन यश राठौड़ ने 91 रन की पारी खेली थी।
रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मानव सुथार और आकाश दीप ने 3-3, सारांश जैन ने 2, अंशुल कंबोज और गुरनुर बरार ने 1-1 विकेट लिए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 Oct 2025 6:36 PM IST