चीन की पहली 8के स्पेस फिल्म 'शनचो 13' लाओस में प्रदर्शित

चीन की पहली 8के स्पेस फिल्म शनचो 13 लाओस में प्रदर्शित
चाइना मीडिया ग्रुप ने लाओ डू पब्लिक स्कूल में 'शनचो 13' फिल्म की स्क्रीनिंग गतिविधि आयोजित की। लाओ डू पब्लिक स्कूल लगभग 90 साल पहले लाओस की राजधानी वियनतियाने में स्थापित किया गया था।

बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप ने लाओ डू पब्लिक स्कूल में 'शनचो 13' फिल्म की स्क्रीनिंग गतिविधि आयोजित की। लाओ डू पब्लिक स्कूल लगभग 90 साल पहले लाओस की राजधानी वियनतियाने में स्थापित किया गया था।

यह चीन की पहली 8के स्पेस फिल्म है, और चाइना मीडिया ग्रुप के एशिया-अफ्रीका केंद्र के लाओ भाषा विभाग द्वारा डब किया गया लाओ संस्करण प्रदर्शित किया गया।

इसमें लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग की उप मंत्री विलायवोन फैंथावोंग, लाओ एसोसिएशन फॉर द प्रमोशन ऑफ पीसफुल रीयूनिफिकेशन के अध्यक्ष लेंग सावनवली, लाओ चाइनीज एजुकेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष और लाओ डू पब्लिक स्कूल के निदेशक मंडल के अध्यक्ष सोमपासोंग चन्थावोंग और लाओ डू पब्लिक स्कूल के शिक्षकों और छात्रों सहित 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

'शनचो 13' चीन में निर्मित अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन सिनेमैटोग्राफी का उपयोग करके बनाई गई है। तीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के दृष्टिकोण के माध्यम से, यह फिल्म विशाल ब्रह्मांड की अद्भुत सुंदरता और अंतरिक्ष में दैनिक जीवन के सूक्ष्म विवरणों को दर्शाती है। अद्भुत दृश्य प्रभाव और हृदयस्पर्शी भावनात्मक कथा ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया और लाओ डू पब्लिक स्कूल तालियों से गूंज उठा।

लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी के केंद्रीय प्रचार विभाग की उप मंत्री विलायवोन फैंथावोंग ने स्क्रीनिंग के बाद कहा कि इस फिल्म ने उन्हें अंतरिक्ष अन्वेषण के विवरण और लगभग सात दशकों के अथक प्रयासों के दौरान चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रमों की असाधारण उपलब्धियों का प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर दिया। यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी सरकार के नेतृत्व की दूरदर्शिता और रणनीतिक संकल्प को दर्शाता है और इसका सफल अनुभव लाओस के लिए महत्वपूर्ण सबक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2025 4:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story