2027 में यूपी में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी मोती सिंह

2027 में यूपी में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी मोती सिंह
महाराष्ट्र दौरे को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच पूर्व यूपी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' ने कहा कि उनका यह दौरा सिर्फ धार्मिक कारणों से है और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा।

मुंबई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र दौरे को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच पूर्व यूपी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' ने कहा कि उनका यह दौरा सिर्फ धार्मिक कारणों से है और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा।

पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा, "महाराष्ट्र में गणेशोत्सव बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है और यह बड़ी आस्था का प्रतीक है। मुझे भी भगवान के दर्शन की इच्छा थी, इसलिए सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए महाराष्ट्र आया हूं।"

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले मेरे एक उत्तर भारतीय मित्र द्वारा मनाए जा रहे गणेशोत्सव में मैं भी शामिल होकर पुण्य प्राप्त करने का प्रयास करूंगा। इसी उद्देश्य से मैं महाराष्ट्र आया हूं। इसका कोई राजनीतिक कारण नहीं है और न ही कोई राजनीतिक उद्देश्य है। यह केवल प्रभु के प्रति हमारी आस्था, श्रद्धा और अपने समाज के लोगों के विश्वास से जुड़ा हुआ मामला है।

राहुल गांधी द्वारा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान करने के मुद्दे पर पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। किसी की स्वर्गीय मां के प्रति अपमान का भाव प्रकट करना उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है। मैं मानता हूं कि जैसा वह कर रहे हैं, वह किसी बड़े राजनेता से अपेक्षित भी नहीं है और उसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2047 को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश की आराध्य जनता के विश्वास पर बनने जा रही है। इसमें कहीं कोई संदेश नहीं है।

चुनाव को देखते हुए भाजपा में बदलाव को लेकर मोती सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की एनडीए का जो गठबंधन है मजबूत है और एनडीए के गठबंधन को साथ लेकर हम चुनाव लड़ेंगे, किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है। वह बहुत ही मजबूत गठबंधन है। जितना हम लोगों ने सोचा नहीं था उससे ज्यादा जनता का समर्थन मिला है।

विधानसभा का चुनाव कुछ दिन पहले हुआ था और जिस तरह का परिणाम आया है, वो इस बात का प्रमाण है कि महाराष्ट्र में रहने वाले चाहे जिस प्रदेश से आए हैं। सबका भाव छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति विश्वास का है, महाराष्ट्र के विकास का है और भारतीय जनता पार्टी के साथ का है। इसीलिए प्रचंड बहुमत की सरकार भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगों के साथ मिलकर बनी। देवेंद्र फडणवीस बहुत लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Sept 2026 7:03 PM IST

Tags

Next Story