- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- अध्यापकों ने रैली निकाल कर...
रीवा न्यूज: अध्यापकों ने रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क रीवा .अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय कार्यकारिणी एवं संयोजक भरत पटेल के आह्वान पर रीवा जिले में भी अध्यापक शिक्षक संवर्ग ने विवेकानंद पार्क कालेज चौराहा रीवा में उपवास कर धरना दिया बाद में कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में जिला मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर आज अध्यापक शिक्षक संवर्ग द्वारा अपनी प्रमुख मांगो जिसमें वर्तमान सेवारत शिक्षक संवर्ग को जय शिक्षक पात्रता परीक्षा) से मुक्त रखा जाय. प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए पेंशनए ग्रैज्युटी अर्जित अवकाश नगदीकरण का लाभ प्रदान करने अव्यवहारिक ई अटेंडेंस बंद किये जाने. हड़ताल अवधि सितंबर 2022 का वेतन भुगतान कराए जाने. रीवा जिले के संविलियन को शेष बचे सैकड़ों सहायक अध्यापको की नियुक्ति राज्य शिक्षा सेवा नियम 2018 अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक पद पर कराई जाने एजिले में लंबित प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति. उच्च पद पर पदोन्नतिए समयमान के आदेश जारी कराये जाने संबंधी मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। उक्त कार्यक्रम में रमेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष. संभागीय अध्यक्ष चक्रपाणि सिंह ..राजेश सिंह. चीतेंद्र कुमार चतुर्वेदी. बालेंदु शेखर द्विवेदी. मनीष चंदानन स्वतंत्र प्रकाश चतुर्वेदी. लोली तिवारी. शिवाचंद्र गुप्ता. संजय सिंह. रजनीश तिवारी. रमेश मिश्रा. सुखापति साकेत आर के दीप्ती. धीरेन्द्र सिंह वंदना मिश्रा. आशा साकेत. उषा साकेत. प्रतिभा सिंह. मनोरमा शर्मा. पुष्पा द्विवेदी. तबस्सुम बी के मिश्रा. रकेश गौतम. धनेंद्र मिश्रा. आदि उपस्थित रहे.
Created On :   20 Sept 2026 7:04 PM IST












