रीवा न्यूज: काशी से बड़नगर तक निकली सेवा संकल्प यात्रा का गुढ़ में किया गया स्वागत

काशी से बड़नगर तक निकली सेवा संकल्प यात्रा का गुढ़ में किया गया स्वागत
गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेन्द्र सिंह ने यात्रा की अगुआनी करते हुए यात्रियों का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया

डिजिटल डेस्क रीवा.काशी से बड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का गुढ़ नगर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की अगुआनी तमरादेश में की गई, जबकि दुआरी में भी यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए लाभार्थी हितग्राहियों से संवाद किया गया। इसके बाद दुर्गमकूट एवं भैरवनाथ लोक मंदिर में दर्शन के उपरांत यात्रा गुढ़ पहुंची। यहां पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेन्द्र सिंह ने यात्रा की अगुआनी करते हुए यात्रियों का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल का उल्लेख किया गया तथा देश के प्रति उनके समर्पण और सेवा भाव पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री बाबूलाल यादव, भाजपा मंडल गुढ़ अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधाकर सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार यादव, नायब तहसीलदार श्रीमती महिमा पाठक, रेणुका मिश्रा, डॉ. गोविन्द नारायण श्रीवास्तव, अरुण सिंह, राजेश पाण्डेय, विपुल प्रकाश मिश्रा, बीके पाण्डेय, रावेंद्र मिश्रा, आलेश पयासी, रामायण प्रसाद अग्निहोत्री, भूपेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष द्विवेदी मंटू, राज बहोर कुशवाहा, सुमन जी गौतम, सच्चितानंद शर्मा, संजय जायसवाल, हीरालाल नामदेव, विनय जायसवाल, रक्षारानी पटेल, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, शारदा प्रसाद पाण्डेय, बृजभान पटेल, धीरू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल गुढ़ के कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।


Created On :   20 Sept 2026 6:49 PM IST

Tags

Next Story