- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- सुनील कुमार मिश्रा पहली बार राज्य...
रीवा न्यूज: सुनील कुमार मिश्रा पहली बार राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य निर्वाचित

डिजिटल डेस्क रीवा।जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व न्यायाधीश सुनील कुमार मिश्रा एड. राज्य अधिवक्ता परिषद के वर्ष 2026 के चुनाव में सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर सदस्य निर्वाचित होने पर रीवा के अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है। अधिवक्ताओं ने कहा कि सुशील कुमार मिश्रा का न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र में अनुभव अधिवक्ता समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा तथा वे अधिवक्ताओं के हितों एवं समस्याओं को प्रभावी रूप से राज्य अधिवक्ता परिषद के समक्ष रखेंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता शिव प्रसाद द्विवेदी, सतीश तिवारी, आबिद खान, प्रदीप त्रिपाठी 'भोले', संदीप कुमार तिवारी (पूर्व सचिव, जिला अधिवक्ता संघ रीवा), वृन्दावन शुक्ला, संजय पाण्डेय, लोकेश तिवारी, रामपाल सिंह, भास्कर सिंह, सुशील सिंह, महेन्द्र मिश्रा, शिव कुमार पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, त्रिगुणसेन तिवारी, विजय शर्मा, प्राची सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, गोपेन्द्रमणि त्रिपाठी, जुगुलकिशोर पयासी, विनोद साहू, साजिद खान, प्रदीप शर्मा, शिवम पाठक, शैलेश पाण्डेय, गंगा तिवारी, अखिलेष सिंह तिवारी, राजेश तिवारी, संतोष सोनी, राजेश पटेल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.
Created On :   20 Sept 2026 7:17 PM IST












