2030 तक शीत्सांग में वन कवरेज दर 12.61% से ज्यादा होगी
बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में पारिस्थितिकी सुरक्षा और बहाली को मजबूत करने और राष्ट्रीय पारिस्थितिकी सुरक्षा बैरियर को और मजबूत करने के लिए, चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने हाल ही में 'शीत्सांग पारिस्थितिकी सुरक्षा बैरियर संरक्षण और निर्माण योजना (संशोधित)' जारी की है।
इसमें कहा गया है कि 2030 तक, शीत्सांग की वन कवरेज दर 12.61 फीसदी से ज्यादा होनी चाहिए, घास के मैदानों में पेड़-पौधों की कवरेज 50 प्रतिशत से ज्यादा होनी चाहिए, मिट्टी और जल संरक्षण की दर बढ़कर 92.22 प्रतिशत होनी चाहिए , नेचर रिजर्व का हिस्सा इस इलाके के जमीन के एक-तिहाई से ज्यादा होना चाहिए और पारिस्थितिकी पर्यावरण की गुणवत्ता में लगातार सुधार होना चाहिए।
इसके अलावा, पारिस्थितिकी सुरक्षा बैरियर व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा, और उत्तर-पश्चिमी शीत्सांग में छियांगथांग पठार के पारिस्थितिकी संरक्षण और बहाली जैसे प्रोजेक्ट्स को लागू किया जाएगा, नेचर रिजर्व के सिस्टम को बेहतर बनाया जाएगा, और अल्पाइन पारिस्थितिकी तंत्र और माउंटेन क्रायोस्फीयर वाले नेशनल पार्क बनाने को सही तरीके से बढ़ावा दिया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 April 2026 9:29 PM IST












