जदुमणि के परिणाम से परिवार निराश, एशियन गेम्स में लगाई स्वर्ण की उम्मीद

जदुमणि के परिणाम से परिवार निराश, एशियन गेम्स में लगाई स्वर्ण की उम्मीद
ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय मुक्केबाज मंदेंगबाम जदुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा में रजत पदक जीता। जदुमणि का कहना है कि वे एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतेंगे।

इम्फाल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय मुक्केबाज मंदेंगबाम जदुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा में रजत पदक जीता। जदुमणि का कहना है कि वे एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतेंगे।

रजत पदक जीतने के बाद आईएएनएस से बात करते हुए जदुमणि सिंह ने कहा, "मैंने स्वर्ण पदक जीतने के लिए इस प्रतियोगिता में अपना सब कुछ झोंक दिया, लेकिन कुछ कमियां रह गईं। मैं उन पर काम करूंगा और उन्हें दूर करूंगा। आने वाले एशियन गेम्स में मैं भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतूंगा।"

मंदेंगबाम जदुमणि सिंह के बड़े भाई, मंदेंगबाम रॉबिन्सन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हमें लगा था कि वह स्वर्ण पदक जीतेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह बहुत निराशाजनक है। हमें लगता है कि वह आने वाले एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतेंगे।"

जदुमणि सिंह के चाचा, मंडेंगबाम मिलन सिंह ने कहा, "फाइनल टूर्नामेंट के पिछले मुकाबलों से अलग था। मुझे सच में नहीं पता कि उसने आज कैसा खेला। हम सच में बहुत दुखी हैं क्योंकि हम स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रहे थे। यह पहली बार है जब वह कॉमनवेल्थ गेम्स में खेला है। भले ही वह स्वर्ण नहीं जीत सका, लेकिन हमें खुशी है कि उसने रजत पदक जीता। वह जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए तैयारी करेगा, और हमें उम्मीद है कि अच्छा प्रदर्शन करेगा।"

जदुमणि सिंह की चाची, मंडेंगबाम ओंगबी अबेम ने आईएएनएस से कहा, "पूरे परिवार और आस-पास के लोगों ने मिलकर मुकाबला देखा और नतीजे को लेकर भावनात्मक थे। हमने अपने परिवार वालों और आस-पास के लोगों के साथ मैच देखा। आज जब हमने उसका प्रदर्शन देखा तो हमें घबराहट हुई। उसका प्रदर्शन पिछले मैचों से बिल्कुल अलग था। हमें उम्मीद है स्वर्ण की उम्मीद थी। हम आगे भी उसे अपना समर्थन देते रहेंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Aug 2026 8:59 PM IST

Tags

Next Story