यूपी विधानसभा से पहले रथ यात्रा निकालेंगे अखिलेश यादव फखरुल हसन चांद

यूपी विधानसभा से पहले रथ यात्रा निकालेंगे अखिलेश यादव  फखरुल हसन चांद
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रथ यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा को निकालने का उद्देश्य आम जनता को सपा के पक्ष में करना है और यह संदेश देना है कि कैसे भाजपा लोगों के साथ अन्याय कर रही है। यह जानकारी सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दी।

लखनऊ, 16 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रथ यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा को निकालने का उद्देश्य आम जनता को सपा के पक्ष में करना है और यह संदेश देना है कि कैसे भाजपा लोगों के साथ अन्याय कर रही है। यह जानकारी सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दी।

फखरुल हसन चांद ने कहा कि इस यात्रा के जरिए हम आम लोगों के बीच यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि भाजपा लगातार उनके हितों पर कुठाराघात कर रही है। लोगों के साथ अन्याय कर रही है। हमें पूरा विश्वास है कि इस यात्रा के जरिए पूरे प्रदेश में राजनीतिक फिजा सपा के पक्ष में होगी। इस यात्रा का एक मकसद यह भी है कि भाजपा को सत्ता से हटाए।

इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने हैदराबाद स्कूल में 'कलमा' होमवर्क विवाद में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है। पिछले कई दिनों से स्कूलों में इस तरह के विवाद सामने आ रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

वहीं, उन्होंने लखीमपुर खीरी मामले पर कहा कि यह सरकार किसानों को कुचलने वाले लोगों को बचाने वाली है। इस मामले में शुरू से ही उदासीन रवैया संबंधित प्रशासन की ओर से अपनाया गया। यह सरकार किसान विरोधी है। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की गई। खैर, समाजवादी पार्टी का विश्वास है कि न्यायालय की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और पीड़ित पक्षों को न्याय मिलेगा।

साथ ही, उन्होंने सरकार की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर हो रही कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के नाम पर जो भी कार्रवाई हो रही है, उसका समर्थन किया जाना चाहिए। इससे किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। आमतौर पर जहां कहीं पर भी चुनाव होते हैं तो जांच एजेंसियां सतर्क हो जाती हैं। वहीं, जब पाकिस्तान से आई सीमा हैदर नोएडा में आकर रहने लग जाती है तो कई तरह के गंभीर सवाल खड़े होते हैं। शेख हसीन जब देश में रहती है तो सवाल खड़े होते हैं। ऐसे में एजेड़े पर काम करने वाली सरकार को शेख हसीना और सीमा हैदर को उनके देश वापस भेजा जाना चाहिए।

वहीं, सपा प्रवक्ता ने कोलकाता में बांकरा मस्जिद के पास विरोध-प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से हिंदू-मुस्लिम का एजेंडा चल रहा है। लेकिन, मैं समझता हूं कि देश की जनता समझदार है, वो समय आने पर जरूर जवाब देगी।

फखरुल हसन चांद ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ओर से यूसीसी के संबंध में दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मनमर्जी के कानून बनाए जा रहे हैं। ऐसे-ऐसे कानून बनाए जा रहे हैं, जिसके तहत बिना किसी सुनवाई के लोगों को जेल में डाला जा रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर का कहना था कि सबकी सहमति से यूसीसी लागू किया जाना चाहिए, लेकिन यह सरकार जबरन लोगों पर अपने सिद्धांत को थोपने की कोशिश कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

साथ ही, जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त किए जाने के संबंध में आए नोटिस पर भी सपा प्रवक्ता ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय का नक्शा पास है और जिस सरकार में 18 हजार से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो रहे हों, वो सरकार शिक्षा विरोधी है। इस सरकार में नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। रोजगार मांगने वाले युवाओं पर लाठियां बरसाईं जाती हैं। ऐसी स्थिति में आप सरकार से क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। इस नोटिस के सहारे आजम खान का नाम लेकर वोट बैंक साधने की कोशिश की जा रही है। सभी जानते हैं कि जब विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किया जाता है, तो 15 दिनों के अंदर जवाब दिया जाता है। वहां पर मुकदमा चलता है। इसके बाद कमिश्नरी में मुकदमा चलता है। इसके बाद पूरा मामला हाईकोर्ट में जाता है। सब जानते हैं कि यह सब कदम क्यों उठाया जा रहा है। भाजपा लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 July 2026 8:44 PM IST

Tags

Next Story