अमृतसर में कांग्रेस की कलह सामने आई, महिला नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाया बदलसलूकी का आरोप

अमृतसर में कांग्रेस की कलह सामने आई, महिला नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाया बदलसलूकी का आरोप
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और अंदरूनी कलह का एक और मामला सामने आया है। अमृतसर महिला कांग्रेस की पूर्व जिला प्रधान शिवानी शर्मा और वर्तमान में पीपीसीसी डेलीगेट शिवानी शर्मा ने कांग्रेस के जिला प्रधान सौरव मदान मिट्ठू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवानी शर्मा का आरोप है कि सौरभ मदान मिट्टू ने उनके घर में घुसकर उनके साथ बदसलूकी की, मारपीट की, गमले तोड़े और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर शिवानी शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

अमृतसर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और अंदरूनी कलह का एक और मामला सामने आया है। अमृतसर महिला कांग्रेस की पूर्व जिला प्रधान शिवानी शर्मा और वर्तमान में पीपीसीसी डेलीगेट शिवानी शर्मा ने कांग्रेस के जिला प्रधान सौरव मदान मिट्ठू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवानी शर्मा का आरोप है कि सौरभ मदान मिट्टू ने उनके घर में घुसकर उनके साथ बदसलूकी की, मारपीट की, गमले तोड़े और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर शिवानी शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिवानी शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि रविवार सुबह सौरभ मदान मिट्टू अचानक उनके घर आया। उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि वह बाहर आया है। जब वह उसे कहने लगी कि अंदर आकर बैठ जाए तो उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद जब उनके पति नीचे आए तो तेज आवाज में बहस होने लगी।

शिवानी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा, "मुझे खुद समझ नहीं आ रहा था कि वह क्यों इस तरह से बोल रहा है। उसने गालियां निकालीं, मेरे चरित्र पर उंगली उठाई। हमें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। उसने अंदर आकर मुझे धक्का मारा। गमले तोड़ दिए। कह रहा था कि मैं बंदे इकट्ठे कर लूंगा। उसका गनमैन भी साथ था और वह बहुत आक्रामक हो गया था।"

शिवानी शर्मा ने बताया कि सौरभ मदान मिट्टू के साथ उनका मनमुटाव कोई नया नहीं है। इसी द्वेष के चलते उन्होंने पहले महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

शिवानी ने कहा, "पहले हमारे बीच परिवार जैसा मजबूत रिश्ता था लेकिन अब मैं किसी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। जब आप पीछे हटकर देखते हैं, तो कई बातें साफ हो जाती हैं। वह किसी की तरक्की बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। जब वह खुद अध्यक्ष बने, तो उन्हें लगा कि हर किसी को उनके अंडर काम करना चाहिए। अगर वह अध्यक्ष थे, तो मैं भी अध्यक्ष थी और मेरी अपनी आजादी थी लेकिन वह यह बर्दाश्त नहीं कर पाए। इसीलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।"

उन्होंने कहा, "गुटबाजी के चलते हम दोनों के बीच आपस में द्वेष है। पहले भी मैंने जो अपना इस्तीफा दिया था, वह इसी कारण दिया था। वह कहता था कि जहां मैं जाऊंगा, वहीं आप जाओगे, इसके अलावा आप कहीं नहीं जाओगे। जिन नेताओं से उसकी नहीं बनती और जो उसे नहीं बुलाते, वह कहता था कि आप भी वहां नहीं जाओगे।"

शिवानी ने कहा, "मुझे खुलकर काम करना पसंद है, मैं किसी दायरे में बंधकर काम नहीं कर सकती। वह बहुत प्रताड़ित करता था, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया था।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है वह फ्रस्ट्रेट हो गया है, उसे समझ नहीं आ रहा क्योंकि जिसके सहारे वह चलता था, वह बदल गया है। उसे लगता है कि उसकी सियासत खतरे में है। उसके दिमाग पर चढ़ा हुआ है कि मैं बहुत कुछ हूं।"

शिवानी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वीडियो बनाने की बात कही तो सौरभ मदान मिट्टू ने कहा कि पुलिस उसकी जेब में है।

घटना के बाद शिवानी शर्मा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। साथ ही उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं को भी इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अगर वह आज चुप रहीं तो कल वह किसी और महिला के हक के लिए आवाज नहीं उठा पाएंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Oct 2026 4:20 PM IST

Tags

Next Story