- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रक्तदान शिविर ..त्याग सेवा और दान...
रीवा न्यूज: रक्तदान शिविर ..त्याग सेवा और दान मे अग्रणी है अग्रवाल समाज, श्री शुक्ल

डिजिटल डेस्क रीवा ।
अगरकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज रीवा द्वारा सुबह 10 बजे से अग्रवाल समाज भावन फोर्ट रोड रीवा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के मुख्य अतिथि में हुआ। अध्यक्षता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एड ने की। नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे, प्रदेश महिला सभा की अध्यक्ष मीना बंसल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, डॉ.हरिओम गुप्ता, डॉ. रेखा सिंघल, सर्जन मिश्रा,बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि श्री शुक्ला ने रक्तदान करने वालों की मुक्त कंठ से सराहना करते कहा कि ऐसे समय में जब परिवार के सदस्य और रिश्तेदार रक्त देने से मना कर देते है वही अग्रवाल समाज के लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने मिशाल प्रस्तुत किया है दान किया गया रक्त किसके काम आएगा इससे कोई लेना देना नहीं बस जरूरत मंद को मिल जाए जिससे उसकी जान बच सके। अग्रवाल समाज से प्रेरणा लेकर सभी समाजों को ऐसे पुनीत कार्य करना चाहिए। उन्होंने रक्तदान करने वालों से मिलकर साधुवाद दिया। रक्तदान शिविर में करीब 30 से अधिक यूनिट का संग्रहण हुआ। कार्यक्रम का संचालन समाज के मंत्री नूतन अग्रवाल ने किया एवं आभार चिकित्सा प्रभारी शेखर अग्रवाल ने व्यक्त किया।आयोजन में मुख्य रूप से सत्यनारायण अग्रवाल, उत्तम चंद्र अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सनी ,अमित अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, उचित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल अग्रवाल अमन अग्रवाल दिनेश जैन, रेवा चंद्र आहूजा, निशा अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अशोक पांडे , अमिताभ चतुर्वेदी बैंक प्रबंधक बृजेश जैसवाल, शारदा अग्रवाल, संतोष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Created On :   4 Oct 2026 5:38 PM IST












