रीवा न्यूज: प्रभारी कलेक्टर ने किया सेवा संकल्प अभियान के तहत मझिगवा का आकस्मिक दौरा

प्रभारी कलेक्टर ने किया सेवा संकल्प अभियान के तहत मझिगवा का आकस्मिक दौरा
कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने अधिकारियों के साथ उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि हितग्राहियों को अक्टूबर माह काखाद्यान सात दिवस में वितरित करायें

डिजिटल डेस्क रीवा सृष्टि देशमुख गौड़ा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा एवं प्रभारी कलेक्टर रीवा सहित सभी जिला अधिकारी विशेष बस से सेवा संकल्प अभियान के तहत त्योंथर विकासखण्ड के ग्राम मझिगवां में आयोजित सेवा सेतु तथा जनविश्वास शिविर तक पहुंचे।

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रभारी कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने अधिकारियों के साथ उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि हितग्राहियों को अक्टूबर माह का खाद्यान सात दिवस में वितरित करायें।

इस दौरान सृष्टि देशमुख ने पंचायत भवन और सीएफटी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आमजनता को आवश्यकता होने पर ग्राम पंचायत निर्धारित राशि लेकर सार्वजनिक उपयोग के लिए आमजनों को सीएफटी भवन उपलब्ध करायें। उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीयन करके उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच करें। एनमिक गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगायें।


Created On :   4 Oct 2026 4:15 PM IST

Tags

Next Story