एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। सलीमा टेटे को टीम की कमान सौंपी गई है।
सलिमा टेटे को को एशियन गेम्स के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उन्होंने भारतीय टीम को पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप जिताने में अहम रोल अदा किया था। हाल ही में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित की गईं सविता और बीचू देवी खारिबाम को टीम में दो गोलकीपर के तौर पर रखा गया है।
टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने चुनी गई 20 सदस्यीय टीम पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा, "हमारे पास एक ऐसा ग्रुप है जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अच्छा संतुलन है, जो लगातार एक-दूसरे से बेस्ट निकलवाने के लिए काम कर रहे हैं।" डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी और ज्योति के अलावा लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास को जगह दी गई है, जिन्होंने एफआईएच नेशंस कप के दौरान सीनियर टीम में डेब्यू किया था। उन्हें टूर्नामेंट में अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।
मिडफील्ड में, कप्तान सलीमा के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग को शामिल किया गया है। फॉरवर्ड लाइन में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को जगह दी गई है। चीफ कोच मारिन ने आगे कहा, “खिलाड़ियों के इस ग्रुप ने हाल के महीनों में दिखाया है कि उनके पास अच्छी फॉर्म और फिटनेस है। हमें भरोसा है कि यह टीम एशियन गेम्स में चुनौती के लिए तैयार है।”
20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम
गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम
डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास
मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग
फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 July 2026 1:33 PM IST












