Umaria News: बैडमिंटन क्लब मेंटीनेंस में श्रमिक घायल

डिजिटल डेस्क,उमरिया। बैडमिंटन क्लब मेंटीनेंस में श्रमिक घायल उमरिया, संजय गांधी थर्मल पावर हाउस मंगठार में सोमवार को एक हादसा हो गया। शिपिंग काम्पलेक्स के मेंटीनेंस के दौरान श्रमिक हीरा लाल महोबिया दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की खबर लगते ही स्टॉफ एंबुलेंस की मदद से एमपीईबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार कर शहडोल रैफर कर दिया गया है। श्रमिक को शरीर में अंदरूनी चोटें बताई जा रही हैं।
Created On :   3 Aug 2026 8:26 PM IST
Next Story












