विवादों के बीच बादशाह ने रिलीज की अपनी 'मिनी डॉक्यूमेंट्री', ओ-2 एरिना में परफॉर्म करने का शेयर किया अनुभव

विवादों के बीच बादशाह ने रिलीज की अपनी मिनी डॉक्यूमेंट्री, ओ-2 एरिना में परफॉर्म करने का शेयर किया अनुभव
'टटीरी' विवाद के बीच पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह की मिनी डॉक्यूमेंट्री की झलक देखने को मिली है।

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। 'टटीरी' विवाद के बीच पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह की मिनी डॉक्यूमेंट्री की झलक देखने को मिली है।

सिंगर ने लंदन के प्रतिष्ठित ओ-2 एरिना में परफॉर्म करने के अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो इतने बड़े मंच पर खुद को खड़ा पाएंगे। उन्होंने इसे वाहेगुरु का आशीर्वाद और माता-पिता का प्यार माना है।

बादशाह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो ओ-2 एरिना में दिख रहे हैं। सिंगर बताते हैं, "भगवान ने मौका दिया है कि लंदन के प्रतिष्ठित ओ-2 एरिना में जा और वहां परफॉर्म कर, वो कर जो तुझे आता है और जो तू करना चाहता है। फिलहाल, मैं न पास्ट की चीजों के बारे में सोच रहा हूं, न ही फ्यूचर की, बस इस पल को जी रहा हूं।"

वीडियो में शो से पहले की तैयारियों को भी दिखाया गया है कि कैसे बैकस्टेज काम करने वाले कलाकार मिलकर मेहनत करते हैं।

सिंगर का कहना है कि वो 10 साल पहले ओ-2 एरिना में आए थे और सबसे पहले ड्रेक (कनाडाई रैपर, गायक और अभिनेता) को देखा था और उस वक्त भी नहीं सोचा था कि इस मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा, लेकिन मेहनत करते रहो और मजे में रहो।

बादशाह ने वीडियो को मिनी डॉक्यूमेंट्री के नाम से शेयर किया है और जल्द ही उसका दूसरा पार्ट दर्शकों को देखने को मिलेगा।

सिंगर ने 22 मार्च 2026 को ओ-2 एरिना में परफॉर्म किया था। अपनी परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर अपने माता-पिता के साथ लंदन पहुंचे थे और उनके चेहरे पर अलग ही चमक थी। यह प्लेटफॉर्म सिंगिंग की दुनिया से जुड़े हर सिंगर का सपना होता है। इस स्टेडियम में एक बार में 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

इसी बीच, सिंगर की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सिंगर की पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी के साथ फेरे और वरमाला डालते हुए वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि, दोनों की शादी में कितनी सच्चाई है, यह खुद सिंगर ही बता सकते हैं। उन्होंने अपनी शादी को लेकर किसी तरह की कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 11:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story