पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिलेगा 'विराट' बहुमत प्रवीण खंडेलवाल
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा को विराट बहुमत मिलेगा और पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
नई दिल्ली में प्रवीण खंडेलवाल ने आईएएनएस से बातचीत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने अपने 15 साल के कार्यकाल में सिर्फ एक वर्ग को लेकर ही शासन किया है, जिसके कारण बंगाल की जनता में भारी रोष है। उसी गुस्से और आक्रोश को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शब्दों से स्पष्ट किया है। चुनाव में टीएमसी का सूपड़ा साफ होगा और विराट बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि उन पर उम्र का असर दिखाई दे रहा है और उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। ऐसा कभी भी इतिहास में नहीं हुआ होगा। खड़गे ने महापाप किया है। विपक्ष का विरोध करना अपनी जगह ठीक है, लेकिन इस स्तर की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री अगर छोटे से दुकानदार से मिलते हैं और उनका सामान खरीदते हैं तो ममता बनर्जी उसे नाटक बताती हैं। छोटे व्यापारी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का खड़ा होना उन्हें ठीक नहीं लगता है। सीएम ममता ने पूरे व्यापारी समुदाय का अपमान किया है। छोटा व्यापारी मेहनत से रोजगार करता है। देशभर के व्यापारी उनके इस बयान के खिलाफ हैं और बंगाल के व्यापारी ममता बनर्जी को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
भाजपा सांसद ने कहा कि पप्पू यादव विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं। महिला आयोग द्वारा पप्पू यादव को जो नोटिस दिया गया है, उन्हें इसका जवाब देना होगा। कानून अपना काम करेगा। कोई व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं हो सकता। उन्हें यह बात समझनी होगी।
उन्होंने आबकारी नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर कहा कि जस्टिस स्वर्णकांता ने निश्चित रूप से अपने कर्तव्यों का पूरी तरह निर्वहन किया है और केजरीवाल को उचित जवाब दिया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 April 2026 8:35 PM IST












