बीईएल जॉब अलर्ट सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के 43 पदों पर वैकेंसी, डेडलाइन 18 मई

बीईएल जॉब अलर्ट सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के 43 पदों पर वैकेंसी, डेडलाइन 18 मई
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने नियमित अवधि के लिए सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के कुल 43 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। इनमें यूआर के 22, ओबीसी (एनसीएल) के 11, एससी के 7, और एसटी के 3 पद शामिल हैं।

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने नियमित अवधि के लिए सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के कुल 43 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। इनमें यूआर के 22, ओबीसी (एनसीएल) के 11, एससी के 7, और एसटी के 3 पद शामिल हैं।

बीईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्न भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिक जॉर्जियन वॉलंटियर (जेडब्ल्यूओ) या उससे ऊपर के पद पर 15 वर्ष के अनुभव के साथ योग्यता प्राप्त करने के बाद अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षिच श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 April 2026 9:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story