- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शादी से इनकार करने पर युवक ने...
हिंसक हुआ विवाद: शादी से इनकार करने पर युवक ने प्रेमिका और उसकी मां की हत्या की, हमलावर और पीड़ित परिवार पहले से थे परिचित

Vasai-Virar News. विरार पश्चिम के गोकुल टाउनशिप इलाके में बुधवार को शादी के लिए इनकार किए जाने से आक्रोशित एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला कर और गैस चालू कर जलाने का प्रयास किया। मृतक परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के भदखिन गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, नालासोपारा पूर्व के मोरेगांव निवासी शिवम उपाध्याय (27) का विरार निवासी नैन्सी मिश्रा (24) के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों के बीच पहले से जान पहचान थी, लेकिन नैन्सी की मां सरिता मिश्रा (48) इस रिश्ते के खिलाफ थीं। बुधवार दोपहर शिवम, नैन्सी के घर ‘पूनम आकांक्षा’ बिल्डिंग में स्थित फ्लैट नंबर 301 में शादी की बात करने पहुंचा। उस समय फ्लैट में नैन्सी और उसकी मां मौजूद थीं। बातचीत के दौरान एक बार फिर शादी को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गया।
मौके पर ही मां-बेटी की मौत
आरोप है कि पहले से योजना बनाकर पहुंचे शिवम ने फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और रसोई में रखे चाकू से मां-बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों पर करीब 8 से 10 बार वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद के गले पर ब्लेड से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया और घर की गैस चालू कर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 मैच से पहले सपोर्ट स्टाफ की बेटी का आकस्मिक निधन, काली पट्टी बांधकर उतरी मुंबई इंडियंस
पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया
मिश्रा परिवार के फ्लैट से आ रही चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की मदद ली और खिड़की के रास्ते फ्लैट में प्रवेश कर दरवाजा खोला और 40 फीसदी जले हुए आरोपी शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया। बोलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश कावले ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल आरोपी को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   29 April 2026 9:17 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli










