शिंदे पर विश्वास: शिवसेना शिंदे गुट में विलय की चर्चा पर बच्चू कडू ने कहा ल- हम पद के लिए नहीं, मुद्दों के लिए काम करते हैं

शिवसेना शिंदे गुट में विलय की चर्चा पर बच्चू कडू ने कहा ल- हम पद के लिए नहीं, मुद्दों के लिए काम करते हैं
  • एकनाथ शिंदे पर मुझे पूरा विश्वास
  • शिवसेना (शिंदे) में विलय की चर्चा पर बच्चू कडू ने कहा
  • मुद्दों के लिए काम करते हैं

Mumbai News. एकनाथ शिंदे की शिवसेना में प्रहार जनशक्ति पार्टी के संभावित विलय की चर्चाओं के बीच पार्टी प्रमुख बच्चू कडू ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुआ कहा कि वे पद के लिए नहीं, बल्कि सिद्धांत और मुद्दों के आधार पर राजनीति करते हैं। कडू ने कहा कि यदि दिव्यांगों और किसान-मजदूरों के मुद्दों पर कोई बड़ा दल गंभीरता से काम करता है, तो बातचीत संभव है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिलहाल इस संबंध में मेरी शिंदे गुट में हमारी पार्टी के विलय को लेकर औपचारिक चर्चा हुई है। शिवसेना (शिंदे) प्रमुख एकनाथ शिंदे के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अगर उन्हें विधान परिषद भेजा जाता है, तो वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे, लेकिन उन्होंने कभी पद की मांग नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रहार जनशक्ति पार्टी का निर्माण शिवसेना से अलग होकर हुआ था और उन्होंने हमेशा सामान्य लोगों के लिए काम किया है। फिलहाल विलय को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है और सब कुछ संभावित बातचीत पर निर्भर करेगा।

Created On :   29 April 2026 9:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story