बीईएल में स्टाफ रिसर्च के पदों पर भर्ती, 2 अप्रैल तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने सदस्य (रिसर्च स्टाफ) ई-III ग्रेड के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
बीईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
आवेदन करते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल) के लिए 750 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फिर फॉर्म को 'उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं लेखा/सीआरएल), केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, साइट IV, औद्योगिक क्षेत्र, साहिबाबाद, गाजियाबाद 201010 (उत्तर प्रदेश)' पते पर पोस्ट कर दें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 March 2026 8:39 PM IST












