पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई संजय सरावगी

पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई संजय सरावगी
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भी महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। महागठबंधन, जो इस चुनाव परिणाम से पहले तक पांचवीं सीट पर जीत का दावा कर रहा था, उस सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा है।

पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भी महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। महागठबंधन, जो इस चुनाव परिणाम से पहले तक पांचवीं सीट पर जीत का दावा कर रहा था, उस सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा है।

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस बात की जानकारी दी।

संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हम तो पहले दिन से कह रहे थे कि एनडीए सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा, और हमने जीत पा ली है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव जीतने पर संजय सरावगी ने कहा कि दशकों का लंबा राजनीतिक अनुभव और बिहार के प्रति आपका अटूट समर्पण निश्चित ही सदन में प्रदेश की जनता की आवाज को और अधिक सशक्त बनाएगा। आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करता हूं।

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका जनसेवा के प्रति समर्पण न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के कार्यकर्ता साथियों को नई प्रेरणा देता रहेगा।

संजय सरावगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर शिवेश राम को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी कर्मनिष्ठा और जनसेवा की प्रतिबद्धता निश्चित ही उच्च सदन में प्रदेश और देश की आवाज को और सशक्त बनाएगी। आपको सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।

केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर के चुनाव जीतने पर संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मुझे उम्मीद है कि हमेशा की तरह ही आप संसद के उच्च सदन में बिहार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करते रहेंगे।

आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के चुनाव जीतने पर संजय सरावगी ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि एनडीए के एक मजबूत साथी के रूप में राज्यसभा में आपकी उपस्थिति हमारे राष्ट्रहित के साझा संकल्प को सुदृढ़ बनाएगी।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर कहा कि हम विधानसभा सत्र से कह रहे थे कि हम पांचों सीट जीतेंगे। विधायकों की जो संख्या है, उसके मुताबिक हमें जीतना ही था।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के विकास को समर्पित ऐतिहासिक विजय। राज्यसभा चुनाव 2026 में बिहार से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश महामंत्री, बिहार भाजपा शिवेश कुमार को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के ऊर्जावान नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से सदन में बिहार की आवाज और प्रखर होगी तथा आपके प्रयासों से हमारा प्रदेश सर्वांगीण विकास एवं जन-कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 8:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story