सीपीसी केंद्रीय कमेटी व राज्य परिषद ने चीनी शीतकालीन पैरालंपिक एथलीटों को बधाई दी
बीजिंग, 16 मार्च (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी और राज्य परिषद ने 15 मार्च को 14वें मिलान शीतकालीन पैरा ओलंपिक में भाग लेने वाले चीनी प्रतिनिधिमंडल को बधाई संदेश भेजा।
बधाई संदेश में कहा गया कि चीनी विकलांग एथलीटों ने शीतकालीन पैरा ओलंपिक में 15 स्वर्ण, 13 रजत, 16 कांस्य पदकों समेत 44 पदक जीते, इस तरह चीन स्वर्ण तथा पदक दोनों तालिका में पहले स्थान पर रहा। इसने मातृभूमि और जनता को गौरव दिलाया है।
संदेश में कहा गया कि आप लोगों ने संघर्ष कर अच्छे परिणाम प्राप्त करने की पूरी कोशिश की और नए युग में चीनी विकलांगों की अद्मय भावना और आशा दिखाई। आप लोगों ने विश्व के विभिन्न देशों और क्षेत्रों के एथलीटों के साथ निष्पक्षपूर्ण स्पर्द्धा कर मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान किया और आपसी मित्रता बढ़ाई।
संदेश में उम्मीद भी जताई गई कि आप लोग नए युग में शी चिनफिंग की चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा पर कायम रहकर खेलों में अधिक अच्छी उपलब्धि प्राप्त करेंगे और चीनी विकलांग कार्य के संपूर्ण तथा गुणवत्ता विकास और चीनी आधुनिकीकरण से शक्तिशाली देश के निर्माण और महान राष्ट्रीय पुनरुत्थान के लिए नया योगदान देंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 March 2026 8:47 PM IST












