रश्मिका मंदाना की हल्दी रस्म बनी 'होली' मस्ती का जश्न, बालों में अब भी है असर

रश्मिका मंदाना की हल्दी रस्म बनी होली मस्ती का जश्न, बालों में अब भी है असर
बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में पिछले कुछ समय से सबसे चर्चित शादी में से एक है तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा और कन्नड़ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शादी। शादी राजस्थान के ऐतिहासिक शहर उदयपुर के होटल में हुई। यहां कई रस्मों को पूरा किया गया, इन्हीं में से एक है हल्दी रस्म, जिसकी तस्वीर सोमवार को रश्मिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की और कैप्शन में हल्दी की यादों को बेहद मजेदार अंदाज में बयां किया।

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में पिछले कुछ समय से सबसे चर्चित शादी में से एक है तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा और कन्नड़ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शादी। शादी राजस्थान के ऐतिहासिक शहर उदयपुर के होटल में हुई। यहां कई रस्मों को पूरा किया गया, इन्हीं में से एक है हल्दी रस्म, जिसकी तस्वीर सोमवार को रश्मिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की और कैप्शन में हल्दी की यादों को बेहद मजेदार अंदाज में बयां किया।

रश्मिका के कैप्शन में लिखा, ''हल्दी रस्म, हमें होली की तरह रंगीन और मस्ती भरी लगी थी। यह हल्दी और होली दोनों का मजा था। हम रंग में पूरी तरह डूबे हुए थे और अब भी मेरे बालों में इसका रंग बचा हुआ है। और हां, उस दिन मैंने सारी गेम्स भी जीतेी थीं। मेरी टीम ब्राइड ने मेरी बहुत मदद की। यह सिर्फ जानकारी के लिए है कि विजय भी उस दिन टीम ब्राइड का हिस्सा थे।''

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि आईटीसी होटल उदयपुर में उनकी शादी संपन्न हुई और उन्हें इस जगह की सुविधा और माहौल बेहद पसंद आया। उन्होंने लिखा, ''मैं बहुत खुश हूं कि हमने यहां शादी की, क्योंकि यह बिल्कुल परफेक्ट है। माहौल, स्टाफ, सेवा, खाना, सब कुछ परफेक्ट था। हम सभी फिर जल्द ही वापस आएंगे, अगर और कुछ नहीं तो बस आपसे मिलने के लिए जरूर आएंगे।"

उन्होंने समारोह के डिजाइन और आयोजन के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना का धन्यवाद भी किया।

उन्होंने लिखा, ''अनामिका खन्ना... हमारे भरोसे को असलियत में बदलने के लिए धन्यवाद। हम आपसे प्यार करते हैं। यह तो हमारे साथ के सफर की बस शुरुआत है।''

रश्मिका के इस पोस्ट पर फैंस भरपूर प्यार और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'रश्मिका और विजय दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह हल्दी समारोह वाकई मजेदार दिख रहा है।' अन्य ने लिखा, 'फिल्मी शादी की असली झलक देखने को मिली।'

बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी सेरेमनी में शादी की थी। शादी की रस्में कोडवा परंपरा और सामान्य हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न की गईं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 9:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story