दुनिया का पहला बड़े पैमाने वाला भाषा मॉडल ल्हासा में लॉन्च किया गया
बीजिंग, 16 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया का पहला बड़े पैमाने पर तिब्बती भाषा मॉडल डीपत्सांग ल्हासा में लॉन्च किया गया।
शीत्सांग च्युएलुओ डिजिटल उद्योग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित किया गया डीपत्सांग, चीन का पहला तिब्बती भाषा का बिग डेटा मॉडल है, जिसने नेशनल जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रजिस्ट्रेशन पूरा किया है, जो दुनिया भर में इस फील्ड में तकनीकी कमी को पूरा करता है।
फाउंडर तेनजिन लोबसांग ने कहा कि यह ओपन-सोर्स बिग डेटा मॉडल प्लेटफॉर्म मल्टीलिंगुअल और मल्टीमॉडल एथनिक भाषा एआई के लिए चीन का पहला ओपन प्लेटफॉर्म है, जो 80 से ज्यादा भाषाओं में सर्विस को सपोर्ट करता है और 'सुनना, बोलना, अनुवाद करना, देखना और सोचना' आदि कार्यों को पूरा करता है।
अभी, डीपत्सांग ऐप को एक साथ लॉन्च किया गया है और इसे कई क्षेत्रों में लागू किया जाएगा, जिससे एक "स्मार्ट+" सॉल्यूशन मैट्रिक्स बनेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 March 2026 8:43 PM IST












