भारत पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का जोरदार स्‍वागत, दोनों देशों की साझेदारी को मिलेगा नया बल

भारत पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का जोरदार स्‍वागत, दोनों देशों की साझेदारी को मिलेगा नया बल
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार की शाम को आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं, जहां उनके आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार की शाम को आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं, जहां उनके आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का यह भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती देगा। ताकाइची का यह तीन द‍िवसीय दौरा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट करते हुए लिखा, ''जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची की आधिकारिक यात्रा पर बहुत-बहुत स्वागत है। प्रधानमंत्री साने ताकाइची का स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। यह दौरा भारत और जापान के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक जरूरी कदम है।''

तीन द‍िवसीय भारत दौरे के दौरान साने ताकाइची की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग उच्च स्तरीय वार्ता भी प्रस्तावित है। दोनों नेता 16वें भारत-जापान सलाना शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोबाइल, सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

भारत रवाना होने से पहले आयोजित एक प्रेस वार्ता में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत के साथ सहयोग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और रणनीतिक हितों के आधार पर मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

जापानी प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि निवेश, व्यापार, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ताकाइची ने विश्वास जताया कि भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को नई गति मिलेगी तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की संयुक्त भागीदारी के जरिए एक मजबूत और टिकाऊ आर्थिक साझेदारी का निर्माण होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 9:00 PM IST

Tags

Next Story