भारतीय सेना भर्ती अलर्ट अविवाहित महिलाएं 21 अगस्त तक करें आवेदन

भारतीय सेना भर्ती अलर्ट अविवाहित महिलाएं 21 अगस्त तक करें आवेदन
भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंडियन आर्मी ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 125 कोर्स (अप्रैल 2027) के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (नॉन-टेक) के लिए अविवाहित महिलाओं (जिनमें भारतीय सेना के जवानों के युद्ध में हताहत हुए आश्रित भी शामिल हैं) से कई पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंडियन आर्मी ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 125 कोर्स (अप्रैल 2027) के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (नॉन-टेक) के लिए अविवाहित महिलाओं (जिनमें भारतीय सेना के जवानों के युद्ध में हताहत हुए आश्रित भी शामिल हैं) से कई पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

एनसीसी महिलाओं के लिए भारतीय सेना की ओर से जारी रिक्तियों में सामान्य श्रेणी के 5 और केवल भारतीय सेना के जवानों के युद्ध में हताहत हुए कर्मियों के आश्रितों के लिए 1 पद शामिल हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई के दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहती हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर लें।

आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और एनसीसी के ‘सी’ सर्टिफिकेट एग्जाम में कम से कम ‘बी’ ग्रेड होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान 56,100 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी मिलेंगे।

कैंडिडेट्स की प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमी - ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में होगी। ट्रेनिंग की अवधि अप्रैल 2027 से 49 हफ्ते की होगी। वहीं, ट्रेनिंग के बाद कैंडिडेट्स का पद लेफ्टिनेंट का होगा और सीटीटी 17 से 18 लाख रुपए के बीच प्रति वर्ष होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Aug 2026 4:19 PM IST

Tags

Next Story