बिहार अनंत-नीरज विवाद पर बोले जदयू नेता श्रवण कुमार, 'बातचीत से जल्द निकलेगा समाधान'

बिहार अनंत-नीरज विवाद पर बोले जदयू नेता श्रवण कुमार, बातचीत से जल्द निकलेगा समाधान
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और जदयू विधायक अनंत सिंह के बीच सामने आए विवाद को लेकर पार्टी के भीतर इसे सुलझाने की कवायद तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसे मामलों का फैसला पार्टी के बड़े नेता आपस में बैठकर करते हैं।

पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और जदयू विधायक अनंत सिंह के बीच सामने आए विवाद को लेकर पार्टी के भीतर इसे सुलझाने की कवायद तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसे मामलों का फैसला पार्टी के बड़े नेता आपस में बैठकर करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले को देखने की जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को दी गई है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी में जब इस तरह की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसका फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता मिलकर तय करते हैं। नीरज कुमार और अनंत सिंह के मामले को देखने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा हैं।

उन्होंने मीडिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से इस प्रक्रिया पर भरोसा रखने तथा थोड़ा इंतजार करने की अपील की। उन्होंने कहा, ''यदि किसी नेता के जिम्मे यह काम दिया गया है, तो थोड़ा इंतजार कीजिए। इंतजार करने के बाद सही बात सबके सामने आ जाएगी।''

उन्होंने दावा किया कि बातचीत के जरिए मामले का हल निकालने का पूरा प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही समाधान निकलने की उम्मीद है। प्रचार को लेकर दोनों नेताओं या उनके समर्थकों की गतिविधियों से जुड़े सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें इस बात की व्यक्तिगत जानकारी नहीं है कि कौन कहां प्रचार के लिए जा रहा है। समाचार पत्रों, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जब कोई बात सामने आती है, तभी उन्हें इसकी जानकारी मिलती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरा मामला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में है और इस संबंध में उनसे बातचीत भी हुई है।

जदयू नेता ने कहा कि अलग-अलग लोगों की अलग विचारधारा और सोच हो सकती है। नीरज कुमार और अनंत सिंह के मामले में भी कुछ बातें व्यक्तिगत स्तर से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है और बातचीत के माध्यम से मामले का समाधान निकालने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि समाधान में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन बहुत जल्द इस मामले का निपटारा हो जाएगा। श्रवण कुमार के बयान से संकेत मिलता है कि पार्टी फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है और इस मामले में अंतिम निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के स्तर पर लिया जाएगा।

बता दें कि जदयू के विधायक अनंत सिंह सार्वजनिक तौर पर जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने अनुज सिंह की जीत का भी दावा किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 2:25 PM IST

Tags

Next Story