- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- नागपुर से शव लेकर आ रही एम्बुलेंस...
छिंदवाड़ा न्यूज: नागपुर से शव लेकर आ रही एम्बुलेंस सिल्लेवानी में पलटी, तीन घायल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा।नागपुर से गुरुवार रात शव लेकर छिंदवाड़ा आ रही प्राइवेट एम्बुलेंस सिल्लेवानी घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई थी। एम्बुलेंस में चालक समेत चार लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगांे को चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव काे दूसरे वाहन से छिंदवाड़ा के लिए रवाना किया था।
उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि महाराष्ट्र के अंजनी निवासी 28 वर्षीय कुणाल पिता नामदेवराव भोयर अपनी एम्बुलेंस से गुरुवार रात प्राइवेट अस्पताल में मृतक का शव लेकर छिंदवाड़ा आ रहा था। कुणाल के अलावा तीन लोग एम्बुलेंस में सवार थे। रात लगभग 1 बजकर 30 मिनट पर सिल्लेवानी घाट के समीप एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। एम्बुलेंस सवार तीन लोगों को मामूली चोट थी, िजन्हंे अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया है। वहीं शव को अन्य वाहन से रवाना किया गया। क्षतिग्रस्त एम्बुलंेस वाहन को चौकी में खड़ा कराया गया है।
Created On :   3 Oct 2026 3:21 PM IST












