- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- सेप्टिक टैंक में गैस रिसाव से दो...
Chhindwara news: सेप्टिक टैंक में गैस रिसाव से दो मजदूर बेहोश : एक मज़दूर की मौत

डिजिटल न्यूज़ छिंदवाड़ा/तामिया
तामिया थाना क्षेत्र के कुर्सीढाना में शुक्रवार को सेप्टिक टैंक से हुए गैस रिसाव की चपेट में आने से दो मजदूर बेहोश हो गए थे। बेहोश मजदूरों को टैंक से निकालकर तामिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक कुर्सीढाना में एक निर्माणाधीन मकान में बने नए सेप्टिक टैंक की सेंटिंग खोलने शुक्रवार सुबह दो मजदूर टैंक में उतरे थे। टैंक मंे गैस रिसाव होने से 35 वर्षीय मोहन पिता जोगीलाल कुमरे और 36 वर्षीय दियालाल कुमरे बेहोश हो गए थे। ग्रामीणों ने दोनों मजदूरों को टैंक से निकालकर तामिया अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर राहुल तेकाम ने जांच के बाद मोहन कुमरे को मृत घोषित कर दिया। वहीं दियालाल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तामिया टीआई आशीष जैतवार ने बताया कि सेप्टिक टैंक में दोनों मजदूर बेहोश हो गए थे। इनमें से एक युवक की जान चली गई। अभी मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
Created On :   3 Oct 2026 12:52 PM IST












