- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- भुमरा- ततैया का हमला, दादा और पोते...
Chhindwara news: भुमरा- ततैया का हमला, दादा और पोते की मौत, पोती गंभीर

डिजिटल न्यूज़ छिंदवाड़ा/परासिया
पुलिस चौकी न्यूटन चिखली अंतर्गत तामिया ब्लॉक की सीमावर्ती पंचायत मानकादेही के गांव कजरा में भुमरा- ततैया के हमले से 60 वर्षीय दादा कबूत नागवंशी और 5 वर्षीय पोता अंश की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल 9 वर्षीय पोती अंशिका का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। तामिया के मंधान नदी के तट पर स्थित कजरा होम स्टे से मात्र 100 मीटर दूरी पर सड़क के किनारे नागवंशी दंपति दीपेश और पूजा का परिवार रहता हैl इनके मकान से लगभग इतनी ही दूरी पर ढलान में मंधान नदी डेम का पानी भरा हुआ है, जिसके किनारे कबूत नागवंशी हमेशा की तरह भैंस चरा रहा था, वहीं खेलते हुए उसके पोता- पोती अंश और अंशिका पहुंच गए। तभी वहां किसी पेड़ पर मौजूद भुमरा- ततैया का छाता लगा था, जिससे निकल कर भुमरा - ततैया ने इन पर हमला कर दिया। किसी तरह अंशिका घर पहुंची और उसने घटना की जानकारी दी। कुवैत नागवंशी की पुत्रवधू प्रीति नागवंशी ने अन्य ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया और घटनास्थल पहुंची, जहां कबूत और अंश अचेत अवस्था में पड़े थे। जिन्हें घर लाकर किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने कबूत को मृत घोषित कर दिया, वहीं अंश और अंशिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान अंश की भी मृत्यु हो गई। वही अंशिका का इलाज जारी है। शनिवार दोपहर को दादा कबुत का अग्नि संस्कार हुआ और पोता अंश को दफनाया गया। कजरा में यह पहली घटना है जब एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ अंत्येष्टि हुई है। इस घटना से गांव में मातम और भय व्याप्त है।
मटके की तरह गोल छाता बनाता है भुमरा - ततैया : जंगल में ऊंचे पेड़ पर गोल मटके की तरह भुमरा- ततैया अपना छाता बनाता है। जिसमें एक छिद्र नुमा रास्ते से यह भुमरा - ततैया का समूह आना-जाना करता है। खतरे की आशंका पर यह एक साथ हमला करता है। जो मधुमक्खी और ततैया से बड़े आकार में रहता है और इसका जहर सामान्यतः मधुमक्खी और ततैया से कई गुना अधिक और जानलेवा होता है।
Created On :   3 Oct 2026 1:06 PM IST












