बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया वीआरएस, सरकार ने तत्काल प्रभाव से दी मंजूरी

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया वीआरएस, सरकार ने तत्काल प्रभाव से दी मंजूरी
बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए तत्काल प्रभाव से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी दे दी है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, विनय कुमार 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।

पटना, 27 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए तत्काल प्रभाव से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी दे दी है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, विनय कुमार 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।

विनय कुमार ने 25 सितंबर 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने उनके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए वीआरएस को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

जारी आदेश के मुताबिक, अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियमावली, 1958 के नियम 16(2) के तहत सामान्य तौर पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए तीन महीने पहले नोटिस देना होता है। हालांकि, विनय कुमार के मामले में इस अवधि की शर्त को माफ करते हुए तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्ति स्वीकार की गई है।

सरकार की ओर से आदेश प्रधान सचिव पंकज कुमार द्वारा जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि केंद्रीय गृह मंत्रालय, राज्यपाल कार्यालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव सहित राज्य के संबंधित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई है।

जानकारी के अनुसार, विनय कुमार को बिहार का नया राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर भी औपचारिक अधिसूचना जारी होने की रिपोर्ट है।

विनय कुमार हाल में छुट्टी पर भी गए थे और उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 12:43 AM IST

Tags

Next Story