पश्चिम बंगाल चुनाव प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बीरभूम, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बीरभूम जिले के सूरी स्थित चांदमारी पुलिस मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारी जोरों से चल रही है।
सिउरी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लाखों लोग जुटेंगे। विधानसभा चुनाव में बीरभूम की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कमल खिलेगा। उनकी रैली को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही सभा स्थल को सजाया जा रहा है। टीएमसी इस चुनाव में हारने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल से लगातार पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे।
बता दें कि बंगाल भाजपा की राज्य समिति के एक सदस्य ने मंगलवार को बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी के अब तक तय हुए संभावित कार्यक्रम के अनुसार, वह 9 अप्रैल को पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल, बीरभूम जिले के सूरी और पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक के बाद एक तीन बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित कर सकते हैं।
राज्य समिति के सदस्य ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर, पूर्वी बर्दवान जिले के कटवा और दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 11 अप्रैल को दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में रात रुकेंगे। अगले दिन यानी 12 अप्रैल को वह सिलीगुड़ी शहर में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।
इससे पहले महीने की शुरुआत में पीएम मोदी ने 5 अप्रैल को राज्य में चुनावी अभियान शुरू किया था, जिसमें उन्होंने कूचबिहार में एक बड़ी रैली को संबोधित किया था।
राज्य समिति के सदस्य ने कहा कि योजना के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी कुल 14 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें उनकी रैलियां और रोड शो शामिल हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 April 2026 7:14 PM IST












