भाजपा सांसद सौमित्र खान ने सुवेंदु सरकार की कैबिनेट बैठक के फैसलों की तारीफ की, राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता बताया

भाजपा सांसद सौमित्र खान ने सुवेंदु सरकार की कैबिनेट बैठक के फैसलों की तारीफ की, राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता बताया
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों को भाजपा सांसद सौमित्र खान ने देशहित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

कोलकाता, 11 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों को भाजपा सांसद सौमित्र खान ने देशहित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

आईएएनएस से खास बातचीत में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को फेंसिंग के लिए जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को 45 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्णय बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे 'पहली ही गेंद पर छक्का' बताते हुए कहा कि सरकार ने अपने पहले ही फैसले से स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना और विश्वकर्मा योजना को लागू करने का निर्णय आम जनता के लिए लाभकारी साबित होगा। हमारे मुख्यमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और राज्य को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने और निजी वाहनों के उपयोग को कम करने की अपील को भाजपा सांसद ने पूरी तरह सही ठहराया। उन्होंने कहा कि मैं भी अनुरोध करता हूं कि वे पीएम की अपील का पालन करें। अगर एक साल तक आप सोना नहीं खरीदते या विदेश यात्रा नहीं करते, तो इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन, इससे देश की आर्थिक स्थिति और स्थिरता को मजबूती मिलेगी।

ईंधन की खपत को कम करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हर नागरिक को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। मैंने भी तय किया है कि अपनी सुरक्षा टीम के साथ एक ही गाड़ी में यात्रा करूंगा, ताकि ईंधन की बचत हो सके। वहीं, विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं पर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए सौमित्र खान ने कहा कि प्रधानमंत्री जब विदेश जाते हैं तो देश के हित में समाधान निकालने और अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से जाते हैं। विदेश के साथ हमारा जुड़ाव जितना मजबूत होगा, उतना ही देश को फायदा होगा। विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है, इसलिए वह ऐसे आरोप लगाते हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले में चल रही सुनवाई के दौरान कल्याण बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी सौमित्र खान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष के इस दावे को खारिज किया कि एसआईआर के कारण चुनाव परिणाम प्रभावित हुए हैं। सौमित्र खान ने कहा कि इस प्रक्रिया को पहले ही पूरा कर लेना चाहिए था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई। यह कहना कि एसआईआर के कारण चुनाव परिणाम बदले हैं, पूरी तरह निराधार है। विपक्ष बेवजह मुद्दा बना रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है और आने वाले समय में पार्टी का राजनीतिक भविष्य खत्म हो जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 May 2026 5:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story