एमएमडीसी लिमिटेड में अप्रेंटिस के 180 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

एमएमडीसी लिमिटेड में अप्रेंटिस के 180 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एमएमडीसी) ने ट्रेड, ग्रेजुएट, और तकनीशियन अप्रेंटिस के कुल 180 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

रायपुर, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एमएमडीसी) ने ट्रेड, ग्रेजुएट, और तकनीशियन अप्रेंटिस के कुल 180 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

एमएमडीसी ने अप्रेंटिस के जिन 180 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है, उनमें ट्रेड अप्रेंटिस से सीओपीए (पीएएसएए) के 30, मैकेनिक (डीजल) के 25, फिटर के 20, इलेक्ट्रीशियन के 30, वेल्डर (गैस और विद्युत) के 20, मैकेनिक (मोटर वाहन) के 20, और मशीनिस्ट के 5 पद; ग्रेजुएट अप्रेंटिस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 6, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 4, माइनिंग इंजीनियरिंग के 4, और सिविल इंजीनियरिंग के 2 पद; और तकनीशियन अप्रेंटिस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 5, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 3, माइनिंग इंजीनियरिंग के 2, और एमओएम के 4 पद शामिल हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस पद पर नियुक्तियों हेतु कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में आईटीआई, ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए 4 वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री, और तकनीशियन अप्रेंटिस पद के लिए इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जो पद अनुसार 1 जून से 11 जून के बीच सुबह 10 बजे से 'प्रशिक्षण संस्थान, बीआईओएम, बाचेली कॉम्प्लेक्स, बाचेली' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र आदि की मूल कॉपी और प्रिंट आउट याद से सत्यापन और जमा करने के लिए साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स को ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए एनएपीएस और ग्रेजुएट एवं तकनीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए एनएटीएस की आधिकारिक पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। वहीं, उम्मीदवारों को वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण कराने हेतु उसी दिन सुबह 9 बजे से पहले साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 May 2026 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story