पंजाब सीएम भगवंत मान के भाई ने भाजपा का दामन थामा, नायब सिंह सैनी और सुनील जाखड़ ने किया स्वागत

पंजाब सीएम भगवंत मान के भाई ने भाजपा का दामन थामा, नायब सिंह सैनी और सुनील जाखड़ ने किया स्वागत
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में ज्ञान सिंह मान ने पार्टी की सदस्यता ली।

चंडीगढ़, 11 मई (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में ज्ञान सिंह मान ने पार्टी की सदस्यता ली।

पंजाब भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ज्ञान सिंह मान के पार्टी में शामिल होने का वीडिया शेयर किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारतीय जनता पार्टी में सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान का स्वागत किया।

साथ ही पंजाब भाजपा के 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर लिखा गया है कि पंजाब की जनता अब विकास और मजबूत नेतृत्व चाहती है, जिसकी गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है। पंजाब तेजी से 'मिशन 2027' की ओर बढ़ रहा है, और पंजाब में आम आदमी पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ने लगी है।

पंजाब भाजपा ने आगे कहा कि राज्य में भाजपा दिन-ब-दिन और मजबूत होती जा रही है। मौजूदा सत्ताधारी पार्टी 'आप' और मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ जी ने भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया और कहा कि भाजपा की जन-हितैषी नीतियों और विकास के विजन के कारण लोग बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अपने ही घर के भीतर से विश्वास का कम होना यह दिखाता है कि पंजाब की जनता अब झूठे वादों और दिखावटी राजनीति से ऊब चुकी है।

इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

सुनील जाखड़ ने कहा कि आज हमें खुशी है कि भगवंत मान के चचेरे भाई ने भाजपा का दामन थामा है। आम आदमी के भ्रम में जो लोग आए थे, अब उनका भ्रम टूट रहा है। भाजपा में शामिल हुए बलजिंदर सिंह वडिंग ढाबा चलाते हैं। इनके यहां जीएसटी की रेड की गई और उनके ढाबे की रसोई बंद करा दी गई।

उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान सुन लें, पंजाब को ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे। जाखड़ ने कहा कि टीएमसी की तरह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को यहां से साफ करके भेजेंगे। अमृतसर भाजपा कार्यलय में आप के कार्यकर्ताओं ने शीशे तोड़े और गुंडागर्दी की। न ईडी की रेड रुकेगी और न सीबीआई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 May 2026 6:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story