एनडीए का विपक्ष पर तंज, कहा- 'लोग पहले अपने विधायक संभाल लें, फिर लगाएं आरोप'

एनडीए का विपक्ष पर तंज, कहा- लोग पहले अपने विधायक संभाल लें, फिर लगाएं आरोप
राज्यसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर एनडीए के नेताओं ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वे लोग अपने विधायकों को संभाल लें।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। राज्यसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर एनडीए के नेताओं ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वे लोग अपने विधायकों को संभाल लें।

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जो पार्टियां अपने ही विधायकों को संभाल नहीं सकतीं, वे दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय पहले अपने नेतृत्व पर ध्यान दें। एनडीए ने बिहार की सभी पांच सीटों पर जीत हासिल कर अपनी मजबूती साबित की है।

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने भी विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि आरोप लगाना आसान है, लेकिन विपक्षी दलों को अपने विधायकों को संभालने पर ध्यान देना चाहिए। एनडीए अपने विधायकों को संभालने में पूरी तरह सक्षम और मजबूत है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास से जोड़ते हुए कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति के कारण जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव को आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि यदि लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा है तो उन्हें कारणों पर विचार करना चाहिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री और एनडीए के राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर ने अपनी जीत पर केंद्रीय नेतृत्व और बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक साधारण व्यक्ति को तीन बार राज्यसभा सदस्य बनाना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी की बात है।

इस बीच, भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने संसद में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उनकी सदाशयता का परिचायक है और संसद की मर्यादा बनाए रखना सभी सांसदों की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी और सदन में बाधा उत्पन्न करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 5:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story