Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Aug 2025 11:06 AM IST
भारी वर्षा के चलते लखनऊ के सभी स्कूल 4 अगस्त को बंद, जिला प्रशासन का आदेश
भारी वर्षा के चलते लखनऊ के सभी स्कूल 4 अगस्त को बंद, जिला प्रशासन का आदेश
- 4 Aug 2025 10:55 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे
- 4 Aug 2025 10:41 AM IST
बालासोर एफएम कॉलेज आत्मदाह कांड: ABVP नेता सहित दो युवक गिरफ्तार
बालासोर एफएम कॉलेज आत्मदाह कांड: ABVP नेता सहित दो युवक गिरफ्तार
- 4 Aug 2025 10:27 AM IST
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, हेमंत सोरेन बोले- आज मैं शून्य हो गया हूं
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी और उन्हें किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिबू सोरेन, जिन्हें 'दिशोम गुरु' के नाम से भी जाना जाता था, झारखंड की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैनर तले आदिवासियों के हक और अधिकार के लिए कड़ा संघर्ष किया। उनके निधन की खबर मिलते ही राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई।
- 4 Aug 2025 10:13 AM IST
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सिर्फ झूठ बोलते हैं- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वोटर आईडी कार्ड के मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
- 4 Aug 2025 10:02 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पीएम मोदी के अलावा, कई अन्य नेताओं ने भी सीएम रंगासामी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने पुडुचेरी को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान किया है और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है। ईश्वर करे कि आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें।"
- 4 Aug 2025 9:50 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान सोमवार को चौथे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अखल जंगल इलाके में रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित संयुक्त बलों ने सीएएसओ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) के तहत का दायरा बढ़ा दिया है। अधिकारी हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।
- 4 Aug 2025 9:38 AM IST
भागलपुर अनियंत्रित पिकअप वैन गड्ढे में गिरी, 5 युवकों की मौत
बिहार के भागलपुर में रविवार देर रात कांवड़ियों को लेकर जा रही डीजे वैन गड्ढे में जा गिरी। वैन में कुल 9 कांवड़िए सवार थे। हादसे के बाद सभी को शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया।
- 4 Aug 2025 9:23 AM IST
सावन पुत्रदा एकादशी महादेव और नारायण की कृपा पाने का विशेष दिन
सावन पुत्रदा एकादशी का पावन व्रत 5 अगस्त को है। यह व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है, जो भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का विशेष दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत संतान सुख, समृद्धि और पारिवारिक सौहार्द के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
- 4 Aug 2025 9:18 AM IST
फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस भारत दौरे पर, रक्षा-व्यापार संबंध होंगे मजबूत
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर सोमवार को पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा और व्यापार संबंधों को मजबूत करना है। 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।
Created On :   4 Aug 2025 8:00 AM IST