Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 Aug 2025 7:45 PM IST
भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक बड़े अभियान की करेंगे शुरुआत केसी वेणुगोपाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसी क्रम में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हम भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत करेंगे।
- 7 Aug 2025 7:37 PM IST
मीराबाई चानू जन्मदिन विशेष भारोत्तोलन में भारत का नाम रोशन करने वाली एथलीट
मीराबाई चानू भारतीय खेल जगत का चमकता हुआ नाम हैं। उन्होंने ओलंपिक में भारोत्तोलन में देश को पहला पदक दिलाया था। मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को इम्फाल, मणिपुर में हुआ था। उनका पूरा नाम सैखोम मीराबाई चानू है। लेकिन, खेल जगत में वह 'मीराबाई चानू' के नाम से ही प्रसिद्ध हैं। एक बेहद साधारण परिवेश से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाने और सफलता अर्जित करने वाली मीराबाई चानू देश के लाखों खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।
- 7 Aug 2025 7:05 PM IST
डीपीएल 2025 आयुष के शतक पर फिरा पानी, पुरानी दिल्ली ने लॉयन्स को हराया
पुरानी दिल्ली 6 ने गुरुवार को वेस्ट दिल्ली लॉयन्स के खिलाफ दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 (डीपीएल) का 10वां मैच 15 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ पुरानी दिल्ली 6 ने इस सीजन जीत का खाता भी खोल लिया। पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के विरुद्ध 82 रन से करारी शिकस्त के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। टीम प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल सातवें पायदान पर है।
- 7 Aug 2025 6:26 PM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, महाराष्ट्र और देश में कही वोटों की चोरी नहीं हुई है। राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछली बार कहा कि महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़े और अब कहा कि 1 करोड़ वोट बढ़े। वे झूठ बोलकर अपनी हार को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पता है कि उनकी पार्टी का वजूद खो चुका है। मैं इसका विरोध करता हूं। जनता अगले चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "महाराष्ट्र और देश में कही वोटों की चोरी नहीं हुई है... राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे… pic.twitter.com/BrzybEyOL8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025 - 7 Aug 2025 6:21 PM IST
9 तारीख से घर-घर तिरंगा अभियान-ओ.पी. राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने लखनऊ में
कहा सभी लोग आजाद भारत के नागरिक हैं। 9 तारीख से घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 15 अगस्त को लेकर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा
- 7 Aug 2025 5:50 PM IST
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने एसएससी परीक्षा को लेकर दी प्रतिक्रिया
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "SSC परीक्षा के नाम पर केंद्र सरकार की तरफ से जिस कंपनी को हायर किया गया है वो कंपनी व्यापम घोटाले में शामिल है। 70 लाख युवा SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उस कंपनी ने 70 लाख युवाओं के करियर को बर्बाद करने का ठेका लिया है। कितने ही बच्चों की शिकायतें सामने आ रही हैं।"
- 7 Aug 2025 5:47 PM IST
युवाओं के करियर को बर्बाद करने का ठेका-आप
दिल्ली में आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा SSC परीक्षा के नाम पर केंद्र सरकार की तरफ से जिस कंपनी को हायर किया गया है वो कंपनी व्यापम घोटाले में शामिल है। 70 लाख युवा SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उस कंपनी ने 70 लाख युवाओं के करियर को बर्बाद करने का ठेका लिया है। कितने ही बच्चों की शिकायतें सामने आ रही हैं।
#WATCH दिल्ली: AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "SSC परीक्षा के नाम पर केंद्र सरकार की तरफ से जिस कंपनी को हायर किया गया है वो कंपनी व्यापम घोटाले में शामिल है। 70 लाख युवा SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उस कंपनी ने 70 लाख युवाओं के करियर को बर्बाद करने का ठेका लिया है। कितने ही… pic.twitter.com/ajfByJCQIg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025 - 7 Aug 2025 5:44 PM IST
राज्यसभा में पारित हुआ कोस्टल शिपिंग विधेयक 2025
कोस्टल शिपिंग विधेयक 2025 राज्यसभा में पारित हुआ
#Monsoonsession2025
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2025
कोस्टल शिपिंग विधेयक 2025 #Rajyasabha में पारित हुआ@shipmin_india @sarbanandsonwal pic.twitter.com/t5XtCUx4Vm - 7 Aug 2025 5:42 PM IST
राज्यसभा की कार्यवाही सुबह11 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही 08.08.2025 को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित
#monsoonsession2025 #RajyaSabha adjourned till 11:00AM on 08.08.2025@harivansh1956 pic.twitter.com/IM1JQ3YA7A
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2025 - 7 Aug 2025 5:38 PM IST
मानसून सत्र 2025 ,लोकसभा में मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया। यह विधेयक मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 में और संशोधन करेगा।
#MonsoonSession2025
— SansadTV (@sansad_tv) August 7, 2025
FM @nsitharaman introduces The Manipur Goods and Services Tax (Amendment) Bill, 2025 in #LokSabha.
Thr Bill further to amend the Manipur Goods and Services Tax Act, 2017. @nsitharamanoffc @FinMinIndia @ombirlakota@LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/YKZwYZsrdr
Created On :   7 Aug 2025 8:00 AM IST