Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 Aug 2025 5:35 PM IST
NDA के फ्लोर लीडर्स की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू तथा अन्य NDA के फ्लोर लीडर्स की बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक शुरू हो गई है।
- 7 Aug 2025 5:33 PM IST
11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण ने 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर EKTA एक्सपो उद्घाटन किया।
#WATCH भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण ने 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर EKTA एक्सपो उद्घाटन किया। pic.twitter.com/bZq0gLGwR2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025 - 7 Aug 2025 5:30 PM IST
प्राइमरी टीचर भर्ती मामले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के एक अन्य मंत्री के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अन्य मंत्री के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने चार्जशीट में पश्चिम बंगाल के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और कपड़ा विभाग के प्रभारी मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा को आरोपी बनाया है। चंद्रनाथ सिन्हा पश्चिम बंगाल सरकार के दूसरे मंत्री हैं, जिनके खिलाफ ईडी ने मामले में आरोप पत्र दायर किया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।
- 7 Aug 2025 5:28 PM IST
SIR के मुद्दे पर बोले पीके
बिहार में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने SIR के मुद्दे पर कहा, "पटना में लोकतंत्र नहीं लाठीतंत्र चल रहा है।
- 7 Aug 2025 5:27 PM IST
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा सांसद संबित पात्रा का पलटवार
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने उन राज्यों पर कभी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की जहां उन्होंने चुनाव जीता। देश की जनता इस चुनिंदा आक्रोश को देख रही है। अगर भारत का चुनाव आयोग समझौतावादी है, जैसा कि वह कहते हैं, तो वे लोकसभा चुनाव में 99 सीटों पर अपनी जीत का जश्न कैसे मना सकते हैं। यह राहुल गांधी की हताशा की पराकाष्ठा है। हमारी पार्टी ने सबसे लंबे समय तक विपक्षी दल की भूमिका निभाई लेकिन हमारे किसी भी नेता ने कभी भी भारत के चुनाव आयोग के अधिकारियों को धमकी नहीं दी।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "... राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने उन राज्यों पर कभी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की जहां उन्होंने चुनाव जीता...देश की जनता इस चुनिंदा आक्रोश को देख रही… pic.twitter.com/GgOJIykUU3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025 - 7 Aug 2025 5:20 PM IST
बलबीर सिंह खुल्लर की दास्तां, जिन्होंने भारत को ओलंपिक में जिताया मेडल
बलबीर सिंह खुल्लर एक प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्होंने 1966 एशियाई खेलों में स्वर्ण और 1968 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। पंजाब पुलिस में डीआईजी पद तक तैनात रह चुके बलबीर सिंह को हॉकी में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया। बलबीर सिंह खुल्लर का जन्म 8 अगस्त 1942 को जालंधर जिले के प्रसिद्ध 'हॉकी गांव' संसारपुर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें इस खेल का शौक था। हॉकी स्टिक के साथ उनका कौशल उम्र में बड़े खिलाड़ियों को भी हैरान कर देता।
- 7 Aug 2025 5:10 PM IST
बंटवारे की पीड़ा से नारी संघर्ष तक... भीष्म साहनी की कहानियों में दिखी समाज की सच्चाई
भीष्म साहनी हिंदी साहित्य के उन गिने-चुने रचनाकारों में से हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज की गहरी सच्चाइयों को उजागर किया। उनकी रचनाओं में न केवल सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदनाएं दिखती हैं, बल्कि सहजता, मानवतावादी दृष्टिकोण और सामाजिक यथार्थ को प्रस्तुत करने की कला उन्हें हिंदी साहित्य में एक खास स्थान दिलाती है।
- 7 Aug 2025 5:00 PM IST
पंजाब में 'भूमि कानून' के खिलाफ अकाली दल का बड़ा ऐलान, 1 सितंबर से करेगा मोर्चा शुरू
पंजाब सरकार के 'भूमि कानून' के खिलाफ विरोध थम नहीं रहा है। शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी पर जमीन हड़पने के आरोप लगाते हुए एक सितंबर से आंदोलन का ऐलान किया है। अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि पार्टी 1 सितंबर से 'मोर्चा' शुरू करेगी।
- 7 Aug 2025 4:55 PM IST
राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा जल्द, दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस महीने के अंत में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। यह जानकारी रूसी मीडिया ने दी है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के रूस दौरे के दौरान दिए गए बयान का हवाला दिया। मॉस्को में रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात के दौरान डोभाल ने कहा, "हमारे बीच अब बहुत अच्छे संबंध स्थापित हो चुके हैं, जिन्हें हम काफी महत्व देते हैं। यह एक रणनीतिक साझेदारी है। हम उच्च स्तर पर संवाद कर रहे हैं। हमें यह जानकर खुशी हुई कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इस महीने के अंत में तय किया गया है।"
- 7 Aug 2025 4:46 PM IST
कुबेरेश्वर हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो उमंग सिंघार
मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कुबेरेश्वर हादसे पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए, कार्रवाई किस पर की जाए, यह तो सरकार को तय करना है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि लगातार गलतियां हो रही है और सरकार सोई हुई है। सवाल उठता है कि इस हादसे के लिए संचालन समिति जिम्मेदार नहीं है, अगर सरकार इन्हें जवाबदार मानती है तो जिला प्रशासन के माध्यम से तत्काल कार्रवाई हो।
Created On :   7 Aug 2025 8:00 AM IST