Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 07 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
07 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 7 Aug 2025 4:37 PM IST

    टैरिफ मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए विक्रमजीत सिंह साहनी

    आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने पर कहा कि विपक्ष 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भी सरकार के साथ था, और टैरिफ के मुद्दे पर भी है। उन्होंने राजनीतिक दलों को सलाह दी है कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। साहनी ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए चीन जाएंगे, जहां विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु पहले ही संवाद के लिए जा चुके हैं।

  • 7 Aug 2025 4:20 PM IST

    संभल के साथ पाप करने वालों को मिलेगी सजा, दंगाइयों पर बरस रहा महाकाल का प्रकोप सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संभल जिले के बहजोई में 659 करोड़ रुपए की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संभल के धार्मिक विरासत के संरक्षण, ऐतिहासिक अन्यायों और राजनीतिक विरोधियों पर तीखे हमले किए।

  • 7 Aug 2025 4:10 PM IST

    अमेरिका वापस न ले फैसला तो भारत भी लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ शशि थरूर

    भारत पर अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को अमेरिका के फैसलों पर जवाब देना चाहिए और भारत की तरफ से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए।

  • 7 Aug 2025 4:02 PM IST

    राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- वह देश की जनता का कर रहे अपमान

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली हुई है। राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हर बार संवैधानिक संस्था पर हमला किया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "ऐसा पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने संवैधानिक संस्था पर हमला किया है। मगर, सवाल यह उठता है कि जब तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में उनकी जीत होती है तो वह वोटर लिस्ट लेकर क्यों नहीं सबको दिखाते हैं? एक बार भी उन्होंने ऐसा काम नहीं किया है। मैं उनको बताना चाहता हूं कि लोगों में उनकी पैठ नहीं है और उनकी बजाय पीएम मोदी के प्रति प्यार का स्वाभाव है और इसलिए जनता उन्हें चुनती है।"

  • 7 Aug 2025 3:57 PM IST

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने वोटों को लेकर दी प्रतिक्रिया

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "कई जगह से हमें शिकायतें मिल रही हैं। कई जगह एक ही पते पर 100 से भी ज्यादा वोट हैं। कई जगह मरे हुए लोगों के भी वोट बने हैं। जो पलायन भी नहीं किए हैं उनका भी नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। पूरी तरह फर्जीवाड़ा हुआ है। कोर्ट में हम सबूत रखेंगे।"

  • 7 Aug 2025 3:51 PM IST

    भाजपा सांसद किरण चौधरी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

    भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव में जिस सिस्टम से टिकट बांटी जाती हैं। भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया जाता है और ठीकरा भाजपा पर फोड़ा जाता है। चुनाव आयोग स्वतंत्र है, चुनाव आयोग पर किस तरह का दबाव हो सकता है। SIR बोगस वोट हटाने के लिए किया जा रहा है। हर चुनाव में मतदाता सूची में संशोधन होता है इसपर हंगामा करना ठीक नहीं है।"

  • 7 Aug 2025 3:42 PM IST

    भाजपा सांसद कंगना रनौत ने चुनावों को लेकर दी प्रतिक्रिया

    भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "सारे देश में कई राज्यों में चुनाव होते हैं। उनके परिणाम कई बार हमारे खिलाफ जाते हैं और विपक्ष की सरकार आती है। जब इनकी(विपक्ष) सरकार कर्नाटक और पंजाब में जीतती है तो सब ठीक होता है लेकिन जब हम जीतते हैं तो इसे ये लोग धांधली कहते हैं।"

  • 7 Aug 2025 3:30 PM IST

    उत्तरकाशी और धराली के बीच गंगोत्री राजमार्ग को बहाल करने का कार्य चल रहा तेजी से

    उत्तरकाशी और धराली के बीच गंगोत्री राजमार्ग को बहाल करने का कार्य तेजी से चल रहा है। पापरगाड़, भटवारी के पास भू-धंसाव के कारण बह गई सड़क को बहाल कर दिया गया है। गंगनानी (लिमचा गाड़) के पास एक पुल के बह जाने से अवरुद्ध हुए राजमार्ग को बहाल करने का कार्य तेज़ी से चल रहा है।

  • 7 Aug 2025 3:17 PM IST

    कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लिखा पत्र

    कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है, "ज्ञात हुआ है कि आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने पैरा 3 में उल्लिखित मतदाता सूची में अपात्र मतदाताओं को शामिल करने और पात्र मतदाताओं को बाहर करने का उल्लेख किया था। आपसे अनुरोध है कि आप मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 20(3)(b) के अंतर्गत संलग्न घोषणा/शपथ पर हस्ताक्षर करके ऐसे मतदाताओं के नाम सहित वापस भेजें ताकि आवश्यक कार्यवाही शुरू की जा सके।"

  • 7 Aug 2025 2:44 PM IST

    धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने घंसौर से तीन को किया गिरफ्तार

    हरियाणा पुलिस ने घंसौर थाना क्षेत्र के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घंसौर पुलिस की मदद से बुधवार को की गई गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस हरियाणा लेकर रवाना हो गई।

Created On :   7 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story