Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 07 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
07 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 7 Aug 2025 1:03 PM IST

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर दी है प्रतिक्रिया

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, "इसका असर तो पड़ेगा ही क्योंकि उनके साथ हमारे 90 बिलियन डॉलर के ट्रेड है और अगर हर चीज 50% महंगा होगा तो खरीदने वाले भी सोचेंगे की भारतीय चीज़ों को क्यों खरीदे? अगर ऐसे वो करेंगे तो हमें भी अमेरिकन निर्यात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि कोई भी देश हमें ऐसे धमकी दे सकें।"

  • 7 Aug 2025 12:54 PM IST

    JMM सांसद महुआ माजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर दिया बयान

    JMM सांसद महुआ माजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, "हमें अपनी विदेश नीति पर गौर करने की जरूरत है। इससे महंगाई बढ़ेगी लेकिन भारत के लोग हर तरह से जीना जानते हैं। इस समय भारत को सोच समझकर काम करना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देखा जा रहा है कि कोई देश भारत की मदद के लिए अपना हाथ आगे नहीं बढ़ा रहा है।"

  • 7 Aug 2025 12:46 PM IST

    उत्तराखंड सरकार ने मीडिया को बताया उत्तराखंड के मौजूदा हाल

    उत्तराखंड सरकार ने मीडिया को बताया कि गंगोत्री और अन्य इलाकों से 274 लोगों को हर्षिल लाया गया है और सभी सुरक्षित हैं। इनमें गुजरात से 131, महाराष्ट्र से 123, मध्य प्रदेश से 21, उत्तर प्रदेश से 12, राजस्थान से 6, दिल्ली से 7, असम से 5, कर्नाटक से 5, तेलंगाना से 3 और पंजाब से 1 व्यक्ति शामिल है। सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें देहरादून लाया जा रहा है।

  • 7 Aug 2025 12:27 PM IST

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्कूली छात्रों के साथ मनाया रक्षाबंधन

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्कूली छात्रों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए खास है। रक्षा बंधन भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली में यह मेरी पहली राखी है। मेरे साथ दिल्ली का ढ़ेर सारा प्यार और आशीर्वाद है। मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं।"

  • 7 Aug 2025 12:15 PM IST

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के PDA पाठशाला वाले बयान पर सपा सांसद राजीव राय ने किया पलटवार

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के PDA पाठशाला वाले बयान पर सपा सांसद राजीव राय ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी की भाषा कभी भी एक सच्चे योगी की नहीं रही। हम उनके व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी वाले विचारों को बढ़ावा नहीं देंगे। उनका लक्ष्य स्कूल बंद करना और बार खोलना था। स्कूल बंद करने का कारण यह था कि गरीबों, किसानों, मजदूरों और PDA से जुड़े छात्रों के बच्चे शिक्षा प्राप्त न कर सकें। इसलिए सरकार झूठ बोलती रही और उन्हें भावनात्मक रूप से भड़काती रही लेकिन उनकी पोल खुल गई। मैं अपने सपा सांसदों को बधाई देता हूं जिन्होंने संसद में इतनी जोर से दहाड़ा कि उन्हें अगले दिन पीछे हटना पड़ा। हम 2027 के चुनावों में सरकार को भी उखाड़ फेंकेंगे।"

  • 7 Aug 2025 12:06 PM IST

    उत्तरकाशी आपदा: सेना-ITBP-NDRF समेत सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर रेस्क्यू में जुटीं

    उत्तरकाशी आपदा: सेना-ITBP-NDRF समेत सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर रेस्क्यू में जुटीं

  • 7 Aug 2025 11:52 AM IST

    सीआरपीएफ बंकर व्हीकल हादसे में 2 जवानों की मौत

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास सीआरपीएफ की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। वहीं घटना में 12 जवान घायल होने की खबर है। इस बस में कुल 23 जवान सवार थे फिलहाल, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

  • 7 Aug 2025 11:44 AM IST

    कई शहरों में बदए गए ईंधन के रेट

    गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज पटना में पेट्रोल 19 पैसे कम होकर 105.41 रुपए और डीजल 19 पैसे घटकर 91.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे कम होकर 107.33 रुपए और डीजल 27 पैसे घटकर 96.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 10 पैसे कम होकर 94.77 रुपए और डीजल 12 पैसे घटकर 87.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल 30 पैसे बढ़कर 95.65 रुपए और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 7 Aug 2025 11:33 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत घटी

    कच्चे तेल की कीमतों की बीते दिन की अपेक्षा मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (07 अगस्त 2025) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 67.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 68.06 डॉलर प्रति बैरल थी।

  • 7 Aug 2025 11:20 AM IST

    महानगरों में नहीं बदली पेट्रोल- डीजल की कीमतें

    आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

Created On :   7 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story