Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 10 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
10 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 10 Aug 2025 9:46 PM IST

    निशांत कुमार के चुनाव लड़ने पर नीतीश कुमार करेंगे फैसला केसी त्यागी

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलों के बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर अंतिम फैसला सीएम नीतीश कुमार ही लेंगे। मेरा मानना है कि कार्यकर्ताओं और नेताओं की इस तरह की इच्छा हो सकती है। मेरा साफ तौर पर कहना है कि सीएम नीतीश कुमार हमारी पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और उनका फैसला अंतिम होगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में उनके प्रति भरोसा कायम है। हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने जा रहे हैं।

  • 10 Aug 2025 9:27 PM IST

    राहुल गांधी को देश और सरकार पर विश्वास नहीं कृष्णपाल गुर्जर

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में तिरंगा यात्रा अभियान का आयोजन कर रही है। यह अभियान 12 अगस्त तक चलेगा। इसी क्रम में फरीदाबाद के बल्‍लभगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक मूलचंद शर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और लोगों में काफी उत्‍साह रहा। लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए।

  • 10 Aug 2025 8:53 PM IST

    रांची में भीषण सड़क हादसा 1 महिला और 2 बच्चियों की मौत, फॉर्च्यूनर चालक गिरफ्तार

    रांची में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक महिला और दो बच्चियां शामिल हैं।

  • 10 Aug 2025 7:15 PM IST

    फातिमा सना शेख ने प्रशंसकों को बताया कि वो किसे कहती हैं 'प्यार'

    बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपने पालतू डॉग 'बिजली' के प्रति अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर किया। 'दंगल' फेम अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिजली को चूमते हुए एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की। फातिमा ने लिखा, "अपने कुत्ते को चूमने, उसे गुदगुदाने या उसे प्यार से भींचने की जो इच्छा है, विज्ञान इसे 'क्यूट एग्रेशन' कहता है और मैं इसे 'प्यार' कहती हूं।"

  • 10 Aug 2025 5:34 PM IST

    बिहार एसआईआर पर 10 दिन बाद भी किसी राजनीतिक दल ने दर्ज नहीं कराई आपत्ति

    भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार को बिहार के एसआईआर से संबंधित डेली बुलेटिन जारी किया है। इस बुलेटिन के मुताबिक, किसी भी विपक्षी दल ने आयोग के समक्ष अभी तक कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। ईसीआई के अनुसार, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 1 अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची पर 10 दिनों (1 अगस्त दोपहर 3 बजे से 10 अगस्त दोपहर 3 बजे तक) में किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई दावा या आपत्ति दर्ज नहीं की गई है।

  • 10 Aug 2025 5:24 PM IST

    नमक के खेत में समृद्धि की राह प्राचीन सड़क को मिला नया रूप

    चीन के शीत्सांग की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ पर, सहस्राब्दियों पुरानी सभ्यता की विरासत, "प्राचीन नमक और भेड़ मार्ग" को नई ऊर्जा मिल रही है। ऊंटों और भेड़ों द्वारा ढोए जाने वाले नमक के प्राचीन व्यापार से लेकर आधुनिक उद्योग के फलते-फूलते विकास तक, शीत्सांग के न्गारी क्षेत्र के गेग्ये काउंटी के चाका गांव में नमक उद्योग शीत्सांग के आर्थिक और सामाजिक विकास की उल्लेखनीय उपलब्धियों का साक्षी है।

  • 10 Aug 2025 5:18 PM IST

    चुनाव आयोग ने भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है-आदित्य ठाकरे

    शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "पूरी दुनिया देख रही है कि चुनाव आयोग ने भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। जिस तरह से चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं को धमकाने की कोशिश कर रहा है, वह शर्मनाक है। चुनाव आयोग को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए

  • 10 Aug 2025 5:04 PM IST

    कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंगलोर मेट्रो फेज़-2 परियोजना का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंगलोर मेट्रो फेज़-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन किया। इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से ज़्यादा है और इसमें 16 स्टेशन हैं

  • 10 Aug 2025 4:42 PM IST

    संघर्ष विराम के बीच सीमा के पास लैंड माइन में हुए विस्फोट में सीमा पर गश्त कर रहे तीन थाई सैनिक घायल

    संघर्ष विराम के बीच सीमा के पास लैंड माइन में हुए विस्फोट में सीमा पर गश्त कर रहे तीन थाई सैनिक घायल हो गए। यह तीसरी घटना है जब सीमा पर गश्त के दौरान थाई सैनिक लैंड माइन के विस्फोट से घायल हुए हैं। एएनआई ने अलजजीरा के हवाले से बताया कि थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ने बारूदी सुरंगों के खिलाफ ओटावा संधि पर साइन किए हैं। दोनों देशों के बीच 24 जुलाई को शुरू हुआ सीमा संघर्ष मलेशिया के हस्तक्षेप से 28 जुलाई को बंद हुआ।

  • 10 Aug 2025 4:25 PM IST

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्लारी रोड पर किया रोड शो

    प्रधानमंत्री ने बेल्लारी रोड पर रोड शो किया और जनता का अभिवादन स्वीकार किया। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने 'नेक्स्ट-जेन मोबिलिटी फॉर ए नेक्स्ट-जेन सिटी' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया। अब प्रधानमंत्री बंगलूरू में शहरी संपर्क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पीएम मोदी एक सार्वजनिक समारोह में जनसभा को भी संबोधित किया।

Created On :   10 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story