Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Aug 2025 5:19 PM IST
नोएडा अपर आयुक्त पर महिला अधिकारियों ने लगाए गंभीर आरोप, सीएम योगी से कड़ी कार्रवाई की मांग
नोएडा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के कार्यालय में तैनात अपर आयुक्त (आईएएस) संदीप भागिया पर विभाग की कई महिला अधिकारियों ने शोषण, उत्पीड़न और गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखकर मामले की शिकायत की है और स्वतंत्र जांच कराकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। महिला अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले लगभग चार महीने से, जब से संदीप भागिया नोएडा जोन में अपर आयुक्त के पद पर आए हैं, उनके साथ अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है।
- 12 Aug 2025 4:50 PM IST
फिल्म सैयारा के बाद चमके अहान पांडे और अनीत पड्डा के किस्मत के सितारे, जीता करियर का पहला अवॉर्ड
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' ने 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी पर बनी फिल्म है इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने लीड रोल निभाया है। दोनों के काम की भी फिल्म में जमकर तारीफ हुई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है। इसी बीच अहान पांडे और अनीत पड्डा के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी है। दोनों कलाकरों को 'IMDb ब्रेकआउट स्टार स्टारमीटर अवार्ड दिया गया है। ये दोनों के करियर का पहला अवॉर्ड है।
- 12 Aug 2025 4:35 PM IST
पलामू में ट्रेन पकड़ने पहुंची नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
झारखंड के पलामू में ट्रेन पकड़ने पहुंची नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता पलामू के पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों बहनें डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी थीं तो वहां दो लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और दोनों बहनों से नाम-पता की जानकारी लेने लगे।
- 12 Aug 2025 4:26 PM IST
सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करेगी सरकार-रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिल्ली की बेटियों द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। दिल्ली की बेटियां आज अपनी साइकिल के साथ देश को गति देने, देश की समृद्धि में अपना योगदान देने आई हैं। दिल्ली सरकार भी यह प्रण लेती है कि राज्य की सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करेगी। मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देती हूं।
- 12 Aug 2025 4:13 PM IST
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में मतदान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में वोट डालने पहुँचे
- 12 Aug 2025 4:06 PM IST
सपा चीफ ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
- 12 Aug 2025 3:58 PM IST
4 नई सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी-केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बड़ी घोषणा,4 नई सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। 6 प्रोजेक्ट पहले ही स्वीकृत हैं और आज उसमें 4 नए प्रोजेक्ट जुड़े हैं। ये प्रोजेक्ट ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में 4,594 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार होंगे
- 12 Aug 2025 3:46 PM IST
लोकसभा में संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट के संबंध में प्रस्ताव पेश हुआ
लोकसभा के सदन में पाली राजस्थान से बीजेपी सांसंद पीपी चौधरी ने ‘संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट के संबंध में प्रस्ताव पेश किया गया
- 12 Aug 2025 3:35 PM IST
बार-बार संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करके आप उन्हें कृपया कमजोर मत कीजिए- अनिल विज
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा राहुल गांधी कांग्रेस की लोकसभा और विधानसभा में लगातार हार होने का मातम मना रहे हैं और प्रलाप कर रहे हैं। उन्हें समझ जाना चाहिए कि जनता ने उन्हें नकार दिया है और अब उन्हें घर बैठना चाहिए। बार-बार संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करके आप उन्हें कृपया कमजोर मत कीजिए।
#WATCH | अंबाला: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी, कांग्रेस की लोकसभा और विधानसभा में लगातार हार होने का मातम मना रहे हैं और प्रलाप कर रहे हैं। उन्हें समझ जाना चाहिए कि जनता ने उन्हें नकार दिया… pic.twitter.com/P18EDf38ug
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2025 - 12 Aug 2025 3:32 PM IST
चुनाव आयोग जिम्मेदारी से राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दें - प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ प्रेस वार्ता की है और अब चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि वे जवाब दें। निर्वाचन नामावली उनकी, डेटा उनका।
Created On :   12 Aug 2025 8:00 AM IST