Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Aug 2025 3:18 PM IST
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा चुनाव आयोग और सरकार पर साधा निशाना
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा चुनाव में जो धांधलियां देखने को मिल रही हैं, उसके खिलाफ हम अभी आवाज नहीं उठाएंगे तो कब उठाएंगे? अगर हम देश को लोकतंत्र से चलाना चाहते हैं और चाहते हैं कि लोगों के मतों की कोई अहमियत हो तो बहुत आवश्यक है कि सरकार इस(SIR) विषय पर संज्ञान ले
- 12 Aug 2025 3:05 PM IST
वो अब अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना चाहते हैं, विपक्ष पर बीजेपी सांसद का निशाना
भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा चुनाव आयोग ने पहले ही कहा कि जो आप आरोप लगा रहे हैं, उसके सबूत दें। कल चुनाव आयोग ने सभी विपक्षी पार्टियों के 30 सांसदों को बात करने के लिए आमंत्रित किया लेकिन उनके पास ना कोई सबूत है ना उनके आरोप में कोई दम है। वो देश को लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। अब जब देश की जनता ने उन्हें ठुकरा दिया है तो वो अब अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना चाहते हैं।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, "चुनाव आयोग ने पहले ही कहा कि जो आप आरोप लगा रहे हैं, उसके सबूत दें...कल चुनाव आयोग ने सभी विपक्षी पार्टियों के 30 सांसदों को बात करने के लिए आमंत्रित किया लेकिन उनके पास ना कोई सबूत है ना उनके आरोप में कोई दम है। वो देश को लोगों… pic.twitter.com/hQ7zjXR8HR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2025 - 12 Aug 2025 2:56 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का पलटवार
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, "भाजपा के लोग न्याय प्रिय नहीं हैं। उन्हें लोकतंत्र की परिभाषा ही नहीं पता। उन्हें केवल बोलना है तो वे कुछ भी बोलेंगे।
#WATCH | लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, "भाजपा के लोग न्याय प्रिय नहीं हैं। उन्हें लोकतंत्र की परिभाषा ही नहीं पता। उन्हें केवल बोलना है तो वे कुछ भी बोलेंगे।" pic.twitter.com/CyE1B7cSa2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2025 - 12 Aug 2025 2:47 PM IST
विपक्ष के पास अगर कोई सवाल है तो सदन में उठाएं -उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा विपक्ष के पास अगर कोई सवाल है तो सदन में उठाएं और सरकार उनका जवाब देने को तैयार है।अगर विपक्ष चर्चा से भागना चाहे, तो सरकार उसका इलाज नहीं कर सकती
- 12 Aug 2025 2:35 PM IST
सपा सांसद राजीव राय ने बीजेपी सरकार पर लगाया अराजक और तानाशाही सरकार होने का आरोप
सपा सांसद राजीव राय ने कहा यह अराजक सरकार है, तानाशाही सरकार है। लोकतंत्र के मंदिर में जब लोकतंत्र का 'चीरहरण' हो रहा हो और उस पर चर्चा ना हो तो उससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है?'वोट चोर' सरकार इस डर से चर्चा नहीं करवाना चाहती है क्योंकि वे जानते हैं कि वे तार-तार हो जाएंगे। सरकार जब तक लोकतंत्र के सबसे बड़े स्तंभ के बारे में चर्चा नहीं कर लेती है तब तक कोई चर्चा नहीं होगी
- 12 Aug 2025 2:18 PM IST
चुनाव आयोग डरा हुआ है,TMC सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ने ईसी पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में TMC सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कल दिल्ली में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों, जिसमें कई महिला सांसद भी शामिल थीं, उनके साथ दिल्ली पुलिस ने जैसा बर्ताव किया उससे यह स्पष्ट है कि चुनाव आयोग डरा हुआ है।
- 12 Aug 2025 2:11 PM IST
SIR पर बहस करने के लिए तैयार हो जाते, तो विरोध प्रदर्शन करने की जरूरत ही नहीं पड़ती-महुआ माजी
JMM सांसद महुआ माजी ने कहा SIR पर बहस के लिए बार-बार बोला जा रहा था। अगर वो SIR पर बहस करने के लिए तैयार हो जाते, तो यह(विरोध प्रदर्शन) सब करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। चुनाव आयोग सामने आकर अपनी बात क्यों नहीं रख रहा है? सरकार भी नहीं चाहती कि सदन चले।
- 12 Aug 2025 2:01 PM IST
SIR के मुद्दे पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने SIR के मुद्दे पर कहा, "केवल एक सीट नहीं है, बहुत सारी सीटे हैं। यह राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है और व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है।
- 12 Aug 2025 1:18 PM IST
बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार
तरुण चुघ ने कहा अब तक चुनाव आयोग द्वारा बिहार में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी किए 10 दिन से अधिक हो चुके हैं लेकिन राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरा INDI गठबंधन एक भी दावा या आपत्ति नहीं दर्ज करवा पाए हैं। यह स्पष्ट है कि उनका मकसद केवल सड़क पर हंगामा करके राजनीतिक लाभ लेना और चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थाओं को अपने विदेशी आकाओं के इशारे पर बदनाम करना है। बिना किसी ठोस सबूत के दोहरी वोटिंग का आरोप लगाना और फर्जी दस्तावेज लहराना, देश को गुमराह करने और संस्थाओं पर कीचड़ उछालने की साजिश है।
- 12 Aug 2025 1:10 PM IST
दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर और US के पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह की PM मोदी से मुलाक़ात
दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर और US के पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह की PM मोदी से मुलाक़ात
Created On :   12 Aug 2025 8:00 AM IST