Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Aug 2025 12:50 PM IST
नवादा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे पहाड़ी के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। यह मुठभेड़ मंगलवार की अहले सुबह हुई बताई जा रही है। बदमाश का नाम निखिल कुमार है। वह गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने गयाजी स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया।
- 12 Aug 2025 12:42 PM IST
झारखंड में मुख्य सचिव और डीजीपी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस
गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी पर बाबा मंदिर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसे विशेषाधिकार हनन का मामला बताया था। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बताया कि मामले में मुख्य सचिव, डीजीपी, देवघर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा गया है।
- 12 Aug 2025 12:31 PM IST
चांदी का भाव टूटा
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है और यह एक बार फिर से 1 लाख 15000 रुपए के आसपास आ गई है। इसकी कीमत में आज करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,15,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 12 Aug 2025 12:15 PM IST
सोने की कीमत में गिरावट आई
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की की कीमत में जहां करीब 900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है। वहीं, सफेद धातु यानि कि चांदी में भी करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।
- 12 Aug 2025 12:06 PM IST
इन शहरों में बदले ईंधन के दाम
गुड़गांव में पेट्रोल 95.44 रुपए और डीजल 87.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.89 रुपए प्रति लीटर है। बैंगलोर में पेट्रोल 102.92 रुपए और डीजल 90.99 रुपए प्रति लीटर है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.55 रुपए और डीजल 93.11 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपए और डीजल 82.45 रुपए प्रति लीटर है। वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपए और डीजल 95.70 रुपए प्रति लीटर है।
- 12 Aug 2025 11:57 AM IST
महानगरों में नहीं बदले ईंधन के रेट
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
- 12 Aug 2025 11:40 AM IST
कच्चे तेल की कीमत बढ़ी
कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (12 अगस्त 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। हालांकि, बीते दिन इसमें मामूली गिरावट देखी गई थी और यह 66.64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था।
- 12 Aug 2025 11:20 AM IST
भारतीय रुपया में मामूली गिरावट
भारतीय रुपया की तो मंगलवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 5 पैसे की मामूली गिरावट देखने को मिली और यह 87.70 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 87.52 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 87.65 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ था।
- 12 Aug 2025 11:11 AM IST
निफ्टी 24560 के नीचे आया
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (12 अगस्त 2025, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.00 अंक यानि कि 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,556.05 के स्तर पर खुला।
- 12 Aug 2025 11:03 AM IST
सेंसेक्स में 120 अंकों की गिरावट
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (12 अगस्त 2025, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 120.87 अंक यानि कि 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,483.21 के स्तर पर खुला।
Created On :   12 Aug 2025 8:00 AM IST