Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

By - Bhaskar Hindi |17 April 2025 12:28 AM IST
16 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
2025-04-16 02:30:12
- 16 April 2025 8:15 AM IST
अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि बुधवार सुबह अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप का केंद्र जमीन से 75 किलोमीटर की गहराई में था। इस श्रेणी का भूकंप नुकसान पहुंचाने के लिए काफी पॉवर फुल होता है। हालांकि, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
- 16 April 2025 8:04 AM IST
अफगानिस्तान में हिली धरती
अफगानिस्तान में आज बुधवार सुबह 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी तीव्रता इतनी तेज थी कि इसका असर भारत के कई इलाकों में महसूस हुए,उत्तर भारत के कई हिस्सों में धरती में कंपन्न महसूस हुए
Created On :   16 April 2025 8:00 AM IST
Next Story